मुरैना के पोरसा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत हो गई है। मायके पक्ष का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है। रानी पचौरी दो महीने की गर्भवती थी।
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो घई है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने जान दी है। वहीं, मायके के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या हुई है। मां का कहना है कि मौत से पहले उसने कॉल किया था और रोए जा रही थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार की रात हुई मौत
मृतक रानी पचौरी 24 साल की थी। रविवार को आधी रात को परिजन पोरसा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। कहा था कि रानी ने खुदकुशी कर ली है। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रानी दो महीने की प्रेग्नेंट थी। रानी पचौरी भिंड जिले के गढ़ गनेरा गांव की रहने वाली थी। मौत की खबर मिलने के बाद परिजन भी वहां पहुंच गए थे।
भाई का है बड़ा आरोप
रानी के भाई अमन पचौरी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि बहन को फंदे पर लटकाकर हत्या की गई है। उसने रोते हुए मां को फोन किया था। वह सिर्फ रोती रही फिर मौत की खबर आई। पहले लोगों ने सूचना दी थी कि रानी को हार्ट अटैक आया है।
एक साल पहले हुई थी शादी
मृतक रानी पचौरी की 17 मई 2025 को हुई थी शादी
शादी की सालगिरह के बाद ससुराल में बढ़ा विवाद
मायके के लोगों का आरोप, रानी की हुई है हत्या
पुलिस को सूचना दिए बिना शव को उतार ले गए
पोरसा भागे परिजन
वहीं, मृतक रानी के परिजन भागते हुए रात में ही पोरसा पहुंचे। यहां पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत फंदे पर लटकने से हुई है। भाई ने कहा कि रानी पचौरी की शादी एक साल पहले हुई थी। 17 मई को पहली सालगिरह थी। बातचीत में उसने बताया था कि सालगिरह के बाद लगातार ससुराली लोग बेइज्जत कर रहे थे। जिसकी वजह से वह टूट गई।
जौटई रोड पर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस को सूचना दिए बिना शव जिला अस्पताल ले गए। पीएम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दिनेश कुशवाहा, टीआई, पोरसा
मर्ग कायम कर जांच कर रही पुलिस
गौरतलब है कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि रानी पचौरी की मौत कैसे हुई है। मृतक रानी का ससुराल पोरसा में था।

