Homeभारतमध्यप्रदेशविशाल निःशुल्क मोतियाबिंद निवारण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 204 मरीजों का...

विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद निवारण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 204 मरीजों का परीक्षण, 56 मरीज ऑपरेशन हेतु इंदौर रवाना

सरदारपुर, धार। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, चोइथराम नेत्रालय इंदौर एवं जिला अंधत्व निवारण समिति धार के संयुक्त तत्वावधान में सिविल अस्पताल सरदारपुर में आयोजित विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद निवारण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ प्रभारी सीबीएमओ डॉ. सचिन द्विवेदी, डॉ बलबहादुरसिंह राठौड़ एवं डॉ आशीष वैद्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर में नेत्र चिकित्सा सहायक श्री सतीश पाराशर द्वारा मरीजों की प्रारंभिक जांच एवं परीक्षण किया गया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. नितिन जोशी, डॉ. अनिल पाटीदार, डॉ. प्रकाश मारु, डॉ. अरुण मोहरानी एवं डॉ. आयुषी मित्तल का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में कुल 204 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। परीक्षण के उपरांत 56 मरीजों का चयन निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण हेतु किया गया, जिन्हें बस द्वारा चोइथराम नेत्रालय, इंदौर भेजा गया। चयनित मरीजों के ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण, आवास, भोजन एवं परिवहन की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित प्रमुख जनों में प्रेम कुमार वैद्य (राष्ट्रीय संयोजक), राजेन्द्र कुमार जैन (राष्ट्रीय सलाहकार), महेश कुमार वर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष), प्रवीण कुमार शर्मा संभाग विधि प्रभारी, योगेन्द्र तिवारी (धार जिला अध्यक्ष), कैलाश चंद्र बघेल (जिला सचिव), राजेन्द्र जोशी जिला संयोजक, प्रभुलाल लटियाल (जिला उपाध्यक्ष), दीपक पावेचा (जिला महामंत्री), लक्ष्मण डामेचा (जिला महामंत्री), बुद्धेसिंह पांडर (तहसील अध्यक्ष), सीता शर्मा (तहसील अध्यक्ष), साधना उपाध्याय (तहसील सचिव), रामसिंह देवड़ा (कार्यकारिणी सदस्य) एवं धर्मेंद्र उपाध्याय (कार्यकारिणी सदस्य), कन्हैयालाल यादव सदस्य, सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा निरंतर जनहित एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments