उज्जैन, 08 जून 2026। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत उज्जैन जिले में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव एवं राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी की अनुशंसा पर श्री प्रमोद जैन को उज्जैन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही श्री सतीश जैन (सांवेर वाले) को जिला संयोजक, श्री दिलीप काठेंड को जिला महामंत्री, श्री प्रकाश मालपानी को जिला मीडिया प्रभारी तथा श्री मुकेश बोदाना को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न नगर अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की गई हैं। जिसके अंतर्गत श्री सुनील त्रिवेदी को नागदा नगर अध्यक्ष,श्री मुकेश मोहता को नागदा नगर सचिव,श्री अशोक बिसानी को नागदा नगर महामंत्री,श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री शैलेन्द्र जैन को नागदा नगर संगठन मंत्री,प्रकाश चंद्र मालपानी को उज्जैन जिला मीडिया प्रभारी,को नागदा नगर उपाध्यक्ष श्री संजय गांग को खाचरौद नगर अध्यक्ष, श्री दिलीप कांठेड को उज्जैन जिला महामंत्री,श्री द्वारकाधीश सोनी को उन्हेल नगर अध्यक्ष, श्री कपिल टॉक को उज्जैन नगर अध्यक्ष, श्री विवेक सकलेचा को महिदपुर सिटी अध्यक्ष तथा श्री रणजीत सिंह को महिदपुर रोड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा मानवाधिकार, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण के कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही बताया गया कि संगठन के अन्य रिक्त पदों पर भी शीघ्र नियुक्तियां की जाएंगी।
इन नियुक्तियों पर जिले, तहसील एवं नगर स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एक सेवा, सहयोग और जनजागरण आधारित संगठन है। संगठन में दायित्व सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सहायता एवं मानवाधिकारों की अलख जगाने का कार्य करेंगे।
ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त संदेश में कहा कि उज्जैन जिले में अनुभवी एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन की गरिमा एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज सेवा, मानवाधिकार संरक्षण तथा जनहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।

