Homeभारतछतीसगढ़ग्राम सलोनी में सामाजिक बहिष्कार का किया गया निराकरण

ग्राम सलोनी में सामाजिक बहिष्कार का किया गया निराकरण

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : राजनांदगांव डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सलौनी निवासी लेखराम वर्मा एवं अन्य पांच ग्रामीणों द्वारा सामाजिक बहिष्कार को खत्म कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदकों द्वारा बताया गया कि उन्हें सामाजिक बहिष्कार कर गांव से अलग कर दिया गया है। जिससे उनकों कृषि कार्य, त्यौहार, वैवाहिक सहित अन्य कार्यक्रमों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रकरणों के निराकरण के लिए अधिकारियों निर्देशित किया गया। तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव, टीआई सुमन जायसवाल, अतिरिक्त तहसीलदार श्री सोनित मेरिया द्वारा सामाजिक बहिष्कार को समाप्त कराने के संबंध में ग्राम सलौनी में सामाजिक एवं ग्राम समिति की बैठक ली गई। बैठक में दोनों पक्षों को समझाईश दी गयी। बैठक पश्चात उभयपक्षों में सामाजिक बहिष्कार को समाप्त करने एवं मिल-जुल कर रहने के संबंध में सहमति दी गई। ग्रामीणों द्वारा भविष्य में किसी भी ग्रामीण का सामाजिक बहिष्कार नहीं करने की भी सहमति दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments