Homeभारतमध्यप्रदेशमंदसौर चातुर्मास पर 'फिरौती गैंग' की नजर: आस्था के महापर्व में खलल...

मंदसौर चातुर्मास पर ‘फिरौती गैंग’ की नजर: आस्था के महापर्व में खलल डालने वाले पाखंडी बेनकाब; ब्लैकमेलरों के खिलाफ जैन समाज एकजुट, पुलिस कार्रवाई शुरू!

मंदसौर। मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी मंदसौर में इस बार इतिहास का सबसे भव्यातिभव चातुर्मास आयोजित होने जा रहा है। जैन धर्म के इतिहास में यह पहली बार है जब मंदसौर जैन तीर्थधाम पर एक साथ ५-५ पूज्य आचार्य भगवंतों का पावन मंगल प्रवेश और स्थिरता होने जा रही है। परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री अशोकसागर सूरीश्वरजी महाराज साहेब, श्री सागरचंद्रसागर जी महाराज साहेब एवं श्री सोमयचन्द्रसागर जी महाराज साहेब जैसे महान संतों की निश्रा में पूरा मंदसौर और मध्य प्रदेश का जैन समुदाय भक्ति के सागर में गोते खा रहा है। समस्त मंदसौर जैन श्री संघ द्वारा आयोजित इस चातुर्मास को लेकर भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह है, लेकिन इस पावन और भक्तिमय माहौल को कुछ समाजकंटक और क्रिमिनल मानसिकता वाले लोग अपनी गंदी नजरों से दूषित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

कथित पत्रकारों और ब्लैकमेलरों की तिकड़ी का घिनौना खेल

जैसे ही मंदसौर में इस ऐतिहासिक चातुर्मास की घोषणा हुई, समाज में छुपे कुछ आस्तीन के सांप और फिरौती बाज सक्रिय हो गए। अपने आप को जैन समुदाय का हितैषी बताने का ढोंग करने वाला कथित पत्रकार हार्दिक हुडिया, क्रिमिनल मानसिकता वाला जगत पारेख, विक्रम बाफना और कल्पेश सिंघवी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जहर उगल रहे हैं। ये वो चेहरे हैं जो दिन-रात जैन समाज को तोड़ने और संतों की साधना में विघ्न डालने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी अफवाहें फैलाकर इनका एकमात्र मकसद इस पावन चातुर्मास को किसी न किसी तरह रोकना और जैन संघ को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना है।

भगवान महावीर का भी खौफ नहीं, चातुर्मास की आड़ में फिरौती का षड़यंत्र!

आस्था पर चोट करने वाले इन पाखंडियों को भगवान महावीर के सिद्धांतों और कर्मां के फल का भी कोई खौफ नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, चातुर्मास में बाधा उत्पन्न करने और संतों की छवि खराब करने की धमकी देकर यह पूरी मंडली जैन संघ से मोटी फिरौती वसूलने का गंदा षड़यंत्र रच रही थी। लेकिन इस बार इन ब्लैकमेलरों का पाला एक जागृत समाज से पड़ा है।

करारा तमाचा: इन कलंकित और पाखंडी तत्वों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पूरे मध्य प्रदेश का जैन समाज अब चट्टान की तरह एकजुट हो गया है। समाज विरोधी इन चेहरों को पहचान लिया गया है और इनके खिलाफ पुलिस प्रशासन ने भी अपनी सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

समाज से बाहर फेंकने का वक्त, महानगर मेट्रो हमेशा सत्य के साथ

ऐसे धन-लोलुप, ब्लैकमेलर और संतों की निंदा करने वाले कलंकित व्यक्तियों को जैन समाज से तुरंत बहिष्कृत (बाहर) कर देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी आस्था के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके। महानगर मेट्रो न्यूज़ हमेशा सत्य की आवाज रहा है और रहेगा। हमारी इस निष्पक्ष और सच्ची खबर ने इन ब्लैकमेलरों की जड़ों को हिलाकर रख दिया है। महानगर मेट्रो हर परिस्थिति में जैन समुदाय, जैन श्री संघ और पूज्य संतों के साथ खड़ा है और समाज को
खोखला करने वाले ऐसे पाखंडियों को बेनकाब करने का अपना धर्म निभाता रहेगा।

सत्य, साहस और निष्पक्षता की हर बड़ी ख़बर के लिए पढ़ते रहिए — महानगर मेट्रो न्यूज़।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments