Homeभारतदिल्लीप्रो. हंसराज सुमन और अन्य साथियों ने किया प्रो. केपी सिंह का...

प्रो. हंसराज सुमन और अन्य साथियों ने किया प्रो. केपी सिंह का भव्य अभिनंदन: वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए गांधी भवन शुरू करेगा नए सर्टिफिकेट कोर्स

विशेष प्रतिनिधि, महानगर मेट्रो : नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षा जगत से एक बेहद गौरवपूर्ण खबर सामने आ रही है। सूचना एवं पुस्तकालय विज्ञान विभाग के प्रभारी और गांधी भवन, दिल्ली विश्वविद्यालय के निदेशक का महत्वपूर्ण कार्यभार संभालने पर विभिन्न प्राध्यापकों और गणमान्य लोगों ने प्रो. केपी सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्राध्यापकों ने प्रो. केपी सिंह का पारंपरिक तरीके से पगड़ी, पटका, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की माला पहनाकर, महात्मा बुद्ध की छोटी प्रतिमा भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। इस दौरान प्रो. हंसराज सुमन ने कहा कि प्रो. केपी सिंह की इस उपलब्धि और उनकी कार्यशैली पर पूरे शिक्षक समुदाय को बेहद गौरव है।

बधाई देने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में प्रो. हंसराज सुमन के साथ प्रो. मनोज कुमार कैन, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. सुरेंद्र सोलंकी, प्रो. मुकेश बैरवा, प्रो. जय विनोद, डॉ. घनश्याम, मास्टर योगेश सिंह और वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने प्रो. सिंह के कुशल नेतृत्व की सराहना की। इस दौरान उनके विभाग और कार्यालय की खूबसूरती तथा रचनात्मक व्यवस्था भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। जब से प्रो. केपी सिंह ने गांधी भवन के निदेशक का पद संभाला है, तब से गांधी भवन लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

मुलाकात के दौरान हुई आपसी बातचीत में प्रो. केपी सिंह ने अपने आगामी विजन को साझा करते हुए बताया कि वे पुस्तकालय विज्ञान विभाग के पुस्तकालय को पूरी तरह से नया और अत्याधुनिक तकनीकी स्वरूप प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि गांधी भवन बहुत जल्द ही समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विशेष सर्टिफिकेट कोर्स आरंभ करने जा रहा है। इन कोर्सेस में डिजिटल सोशल मीडिया जर्नलिज्म, नेचुरोपैथी, नेशनेलिज्म और स्पिरिचुअलिटी जैसे समसामयिक और उपयोगी विषय शामिल होंगे।

प्रो. सिंह ने आगे जानकारी दी कि इन जनोपयोगी सर्टिफिकेट कोर्सेस को शुरू करने के लिए गांधी भवन की मैनेजिंग कमेटी से आधिकारिक मंजूरी भी मिल चुकी है। कार्यक्रम के अंत में प्रो. केपी सिंह द्वारा किए गए आत्मीय अतिथि सत्कार ने वहां मौजूद सभी प्राध्यापकों और अतिथियों को अभिभूत कर दिया। शिक्षाविदों का मानना है कि प्रो. सिंह के मार्गदर्शन में शुरू होने वाले ये नए तकनीकी और सामाजिक कोर्स आने वाले समय में जरूरतमंद विद्यार्थियों के करियर को एक नई और मजबूत दिशा प्रदान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments