Homeभारतछतीसगढ़रेत व मुरूम का अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर 1 जेसीबी...

रेत व मुरूम का अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर 1 जेसीबी एवं 4 हाईवा जप्त

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध, भण्डारण, उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम धारा, मोहारा तथा राजनांदगांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठेलकाडीह, इरईकला, घुमका का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेत व मुरूम का अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर 1 जेसीबी एवं 4 हाईवा को जप्त किया गया।

इसके अंतर्गत मनीष चंद्राकर के स्वामित्व के जेसीबी सीजी 08 पी 8112 से वाहन चालक विशाल वर्मा द्वारा मुरूम का अवैध उत्खनन एवं हाईवा सीजी 08 बीए 9700 से वाहन चालक विजय गेण्ड्रे द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना मोहारा को सुपुर्द किया गया। पुरानिक सोनवानी के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 बीसी 3622 से वाहन चालक प्रहलाद पाल द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया। इसी तरह दीनदयाल के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 एक्यू 6676 से वाहन चालक दीनदयाल एवं हाईवा सीजी 08 एजे 9270 से वाहन चालक अनिल द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना घुमका को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments