15,000 करोड़ के महल के मालिक ने गर्मी में झुलसती जनता का उड़ाया मजाक; जेब से प्याज निकालकर बोले— “एसी नहीं, इससे मिलती है ठंडक”
विशेष विश्लेषण: महानगर मेट्रो : शिवपुरी/ग्वालियर : कहावत है कि ‘जैसी संगत, वैसी रंगत’। लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जो नजारा देखने को मिला, उसने इस कहावत को एक डरावनी हकीकत में बदल दिया है। कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे और अब भाजपा के ‘महाराज’ बन चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक जनसभा में विज्ञान, तर्क और सामान्य ज्ञान की ऐसी धज्जियां उड़ाईं कि सुनने वाले दंग रह गए। सवाल यह है कि क्या यह महज एक बयान है या फिर सत्ता की सोबती में हुआ ‘बौद्धिक पतन’?
हार्वर्ड की शिक्षा बनाम जेब का प्याज
अमेरिका की हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बीए और एमबीए करने वाले सिंधिया ने 26 अप्रैल 2026 को दावा किया कि वे एसी (AC) का इस्तेमाल नहीं करते। उन्होंने अपने कुर्ते की जेब से एक प्याज निकालकर जनता को दिखाया और बड़े गर्व से कहा कि इसे जेब में रखने से उन्हें ठंडक मिलती है।
“जिस शख्स के दफ्तर और लग्जरी गाड़ियों में करोड़ों के एसी लगे हों, वह चिलचिलाती धूप में खड़ी गरीब जनता के सामने प्याज का ढोंग करे, इसे जनता का अपमान न कहें तो क्या कहें?”
महानगर मेट्रो का कड़ा प्रहार: क्या यह कुसंगति का असर है?
सिंधिया का यह ‘ब्रह्मज्ञान’ उस जमात में शामिल होने के बाद आया है, जिसकी अपनी डिग्रियों पर हमेशा संशय रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा में जाने के बाद नेताओं की तर्कशक्ति का ‘वाष्पीकरण’ हो जाता है।
जनता की बेबसी का उपहास: देश के 146 करोड़ में से लगभग 100 करोड़ लोग भीषण गर्मी में बिना एसी के तप रहे हैं। ऐसे में ₹15,000 करोड़ की कीमत वाले ‘जय विलास पैलेस’ के मालिक का यह पाखंड गरीबों की गरीबी पर नमक छिड़कने जैसा है।
विज्ञान की बलि: दुनिया के किसी भी स्वास्थ्य ग्रंथ या आयुर्वेद (चरक, सुश्रुत) में यह नहीं लिखा कि जेब में प्याज रखने से गर्मी से बचाव होता है। यह ‘सिंधिया ब्रांड’ की नई खोज है, जो शायद अब सरकारी किताबों का हिस्सा बना दी जाए!
रहीम का दोहा और सिंधिया का सच
रहीम ने कहा था— “जो रहीम उत्तम प्रकृति का, करी सकत कुसंग। चंदन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग।” लेकिन सिंधिया को देखकर लगता है कि रहीम यहाँ गलत साबित हो गए। सत्ता और संघ की ‘कुसंगति’ ने हार्वर्ड की बुद्धि को भी ‘अंधविश्वास’ की चादर ओढ़ा दी है। क्या सिंधिया अगर कांग्रेस में होते, तो ऐसा तर्कहीन बयान देने की हिम्मत करते?
झूठ का नया शिखर
प्रधानमंत्री मोदी के नक्शेकदम पर चलते हुए सिंधिया भी अब ‘सफेद झूठ’ बोलने की कला में माहिर हो गए हैं। अपनी विलासिता को ‘सादगी’ का जामा पहनाकर वे जनता को मूर्ख समझ रहे हैं। वे इतना झूठ बोल रहे हैं कि अब लोग उनसे सच की उम्मीद करना ही छोड़ चुके हैं।
निष्कर्ष: जनता सावधान रहे!
सिंधिया की बुद्धि की ज्योति बुझ चुकी है और उनका ‘आदित्य’ अब जनता को केवल ‘प्याज वाली ठंडक’ का झांसा दे रहा है। महानगर मेट्रो देश की जनता को आगाह करता है— इन राजनेताओं के पाखंड को पहचानें, वरना आपकी जेब में प्याज होगा और उनके महलों में आपकी मेहनत की कमाई का एसी!

