राजनांदगांव छत्तीसगढ़ पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने छत्तीसगढ़ के गली-गली गांव गांव मोहल्ले मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आग्रह किया है की छत्तीसगढ़ में अलग-अलग राज्यों की भांति पूर्व में छत्तीसगढ़ में प्रचलित परंपरा के हिसाब से ठेकेदारी प्रथा किया जाए जिससे की अवैध शराब पर लगाम लग सकेगी शराब के सरकारी कॉर्पोरेशन में उपलब्ध होने की वजह से आज आलम यह है कि गांव-गांव में गली-गली में हर जगह अवैध शराब तस्करों की बाढ़ आ गई है शराब दुकानों में ब्रांडेड शराब देसी ठर्रा ठंडी बियर नहीं मिल पा रही है लेकिन गली मोहल्ले की दारू कोचिंयो के पास सारी सामग्री आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है इस तरह सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि प्राप्त हो रही है
पूर्व में जिस तरीके से छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी की प्रथा से शराब दुकानों का संचालन किया जा रहा था जिससे सरकार को बेतहाशा राजस्व की प्राप्ति होती थी छत्तीसगढ़ देश का ऐसा एकमात्र राज्य है जहां कारपोरेशन के माध्यम से सरकार खुद शराब बेच रही है सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में तल्ख टिप्पणी की थी इस परंपरा को बदलना होगा एवं पुनः छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी प्रथा प्रारंभ करनी होगी तब कहीं अवैध शराब पर अंकुश लगेगी अन्यथा अवैध शराब बिक्री करने वाले अधिकतर गांवों के लोग शासन प्रशासन से आग्रह कर रहे हैं कि उनकी गांव में शराब दुकान खोला जाए यह परंपरा सही नहीं है माननीय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी से आग्रह है की छत्तीसगढ़ में तत्काल शराब दुकानों को ठेकेदारों के अंडर में किया जाए

