Homeभारतउत्तरप्रदेश'भाजपा किसी की सगी नहीं...', MLC चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर...

‘भाजपा किसी की सगी नहीं…’, MLC चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के बाद सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने चुनाव के दौरान हुई कथित परेशानियों और गड़बड़ियों का आरोप लगाया है.

एमएलसी चुनाव खत्म होने के बाद भी आगरा में इससे जुड़ा सियासी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने आज तक से खास बातचीत में चुनाव के दौरान हुई कथित परेशानियों को लेकर अपना दर्द बयां किया था. उनका आरोप है कि 12 जिलों में शिक्षक साथियों और स्कूल प्रबंधकों को परेशान किया गया. आकाश अग्रवाल ने कहा, मुझे ऐसा महसूस होने लगा है, जैसे मैं पाकिस्तान से आया कोई आतंकवादी हूं.

ये चाहेंगे तो मेरे पास ड्रग्स या हथियार रखकर भी मुझे अंदर करवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले पता होता कि चुनाव लड़ने की वजह से उनके साथियों को इतनी परेशानी उठानी पड़ेगी, तो वह चुनाव लड़ते ही नहीं. इसी नाराजगी के बीच उन्होंने धर्म परिवर्तन करने की बात भी कही थी. अब आकाश अग्रवाल के दुख व्यक्त करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल का समर्थन करते हुए दावा किया कि उन्हें चुनाव में हराने के लिए बीजेपी नेताओं, उनके सहयोगियों और अधिकारियों ने मिलकर गड़बड़ी की. अखिलेश ने कहा कि डॉ. आकाश अग्रवाल के साथ हुए व्यवहार से पूरा अग्रवाल समाज आहत है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल के समर्थन में बयान दिया है.

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि डॉ. आकाश अग्रवाल को चुनाव में हराने के लिए बीजेपी नेताओं, उनके सहयोगियों और अधिकारियों ने मिलकर चुनावी गड़बड़ियों की सारी हदें पार कर दीं.

‘आकाश अग्रवाल के आंसुओं से पूरा अग्रवाल समाज आहत’अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘उप्र व देश-दुनिया का संपूर्ण अग्रवाल समाज ये आंसू देखकर बेहद आहत है.’

सपा अध्यक्ष ने डॉ. आकाश अग्रवाल और अग्रवाल समाज के साथ खड़े होने की बात कही. उन्होंने लिखा कि समय आने पर समाजवादी पार्टी डॉ. आकाश अग्रवाल को उचित सम्मान और स्थान देगी. अखिलेश ने कहा, ‘समय आने पर हम डॉ. आकाश अग्रवाल जी को यथोचित सम्मान और स्थान देकर संपूर्ण अग्रवाल समाज के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना करेंगे.’

‘भाजपा किसी की सगी नहीं है’

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की सत्ता अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी. सपा अध्यक्ष ने आगे लिखा, ‘भाजपा किसी की सगी नहीं है.’

उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में दोहराया कि समाजवादी पार्टी डॉ. आकाश अग्रवाल और पूरे अग्रवाल समाज के साथ खड़ी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments