Homeभारतउत्तरप्रदेशसहारनपुर: भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

सहारनपुर: भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव लखनौती में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है. अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा टूटी हुई मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के ग्राम लखनौती में शरारती तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है. अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा को तोड़कर एक तरफ गिरा दिया गया. जब ग्रामीणों ने टूटी हुई प्रतिमा देखी तो गांव में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम लखनौती में अंबेडकर पार्क के लिए जगह आवंटित है, जहां बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी. कुछ शरारती तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क में जल्द नई प्रतिमा स्थापित कराई जाए और सुरक्षा के लिए पार्क की चारदीवारी भी कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो.

पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि थाना गंगोह पुलिस को डायल 112 के माध्यम से ग्राम लखनौती में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments