Homeखेलएक मैच हारते ही दक्षिण अफ्रीका ने बदल दी टीम, भारत से...

एक मैच हारते ही दक्षिण अफ्रीका ने बदल दी टीम, भारत से मैच छीनने वाला खिलाड़ी बाहर

दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बल्लेबाजों पर सवाल खड़े हुए थे। क्योंकि दोनों पारियों में एकमात्र अर्धशतक मार्करम के बल्ले से निकला था।

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। किंग्समीड में 214 रन की हार के बाद अफ्रीकी टीम में बदलाव किया गया है। ट्रिस्टन स्टब्स को टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह मैथ्यू ब्रीत्जके को अफ्रीकी टीम का हिस्सा बनाया गया है। स्टब्स ने पिछली 16 पारियों में सिर्फ 2 बार अर्धशतक लगाया है, लेकिन दोनों मौकों पर उन्होंने टीम को यादगार जीत दिलाई है। इनमें से एक पारी 94 रन की थी, जिसकी वजह से भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, दूसरी पारी 76 रन की थी। इस मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में स्टब्स ने 32 और 1 रन की पारी खेली थी। दोनों पारियों में वह खराब शॉट खेलकर आउट हुए थे। पहली पारी में पैट कमिंस की गेंद को पुल करने की कोशिश में वह शॉर्ट फाइन लेग में कैच आउट हुए थे। दूसरी पारी में कमिंस ने उन्हें विकेटों के पीछे कैच कराया था।

ब्रीज्त्के का रिकॉर्ड भी बेहद साधारण

मैथ्यू ब्रीज्त्के ने 3 टेस्ट पारियों में 13 का बेस्ट स्कोर बनाया है। हालांकि, पिछले महीने डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 106 गेंदों पर 112 रन की अहम पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 67 रन से जीता था। इसी प्रदर्शन के आधार पर टेस्ट टीम में भी उन्हें जगह दी गई है।

बचपन के दोस्त हैं ब्रीज्त्के और स्टब्स

ट्रिस्टन स्टब्स और मैथ्यू ब्रीज्त्के पूर्वी केप के निवासी हैं। दोनों गकेबरहा के ग्रे हाई स्कूल में पढ़े हैं। दक्षिण अफ्रीका के सबसे पुराना टेस्ट मैदान, सेंट जॉर्ज पार्क में दोनों ने क्रिकेट खेलना सीखा। दोनों ग्रे के लिए एक साथ खेले थे और पिछले साल सितंबर में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए एक वनडे मैच में एक साथ बल्लेबाजी की थी। इस मैच में दोनों खिलाड़ियों ने 126 गेंदों पर 147 रन की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को 5 रन से जीत दिलाई थी। हालांकि, अब ब्रीज्त्के को टीम में जगह देने के लिए स्टब्स को बाहर किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीज्त्के, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्टजे, डीन पीटरसन, कगिसो रबाडा, रियान रिकेल्टन, काइल वेरेने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments