2026 में अब तक, शेयर बाजार में बीमा कंपनियों और NPS फंड का कुल निवेश लगभग 1.12 लाख करोड़ रुपये रहा है। इस साल अब तक अकेले म्यूचुअल फंड ने 4.25 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
नई दिल्ली: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच स्टॉक एक्सचेंज NSE यानी कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों ने सितंबर तिमाही में बीमा कंपनियों और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) फंड से भारतीय इक्विटी में निवेश को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
NSE के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर तिमाही में बीमा कंपनियों और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) फंड से भारतीय इक्विटी में आने वाले निवेश में गिरावट आई है। पिछली तिमाही के 41,465 करोड़ रुपये के मुकाबले, इनका अब कुल निवेश 45% घटकर 22,714 करोड़ रुपये रह गया है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और शेयरों की कीमतों में गिरावट के कारण, इन घरेलू संस्थानों ने अपने पोर्टफोलियो में डेट इंस्ट्रूमेंट्स (कर्ज आधारित निवेश) का हिस्सा बढ़ाने पर विचार किया है।
निवेश में गिरावट की क्या है वजह?
मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले पांच तिमाहियों में, इनके संयुक्त तिमाही निवेश में यह सबसे बड़ी गिरावट है। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में बीमा कंपनियों ने इक्विटी में लगभग 8,013 करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि NPS का निवेश लगभग 14,700 करोड़ रुपये रहा।
हमारे सहयोगी ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोटक महिंद्रा पेंशन फंड के CEO सुभासिस घोष ने कहा, “इस गिरावट का कुछ कारण बाजार की कमजोरी हो सकती है, जिसने इक्विटी निवेश के मूल्य को कम कर दिया है। दूसरी ओर, डेट निवेश भी बढ़ रहे हैं। इसलिए, हो सकता है कि निवेशक अपने निवेश का कुछ हिस्सा डेट की तरफ ले जा रहे हों।”
बीमा कंपनियों के लिए भी, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने अधिक रिटर्न पक्का करने का एक मौका दिया। एक्सपर्ट ने बताया कि तीन, पांच और 10 साल की सरकारी प्रतिभूतियों (गवर्नमेंट सिक्योरिटीज) पर यील्ड बढ़ गई है, जिससे शेयर की कीमतों में गिरावट के बीच डेट निवेश आकर्षक हो गए हैं।
क्या कहते हैं NSE के आंकड़ें?
तिमाही (Quarter) बीमा (राशि करोड़ में) एनपीएस (राशि करोड़ में) कुल (बीमा + NPS) (राशि करोड़ में) % QoQ (तिमाही-दर-तिमाही बदलाव)
जून-25 5,429 12,754 18,183 -64.80%
सितंबर-25 6,049 19,665 25,714 41.40%
दिसंबर-25 21,358 27,340 48,698 89.40%
मार्च-26 27,842 19,545 47,386 -2.70%
जून-26 18,087 23,378 41,465 -12.50%
सितंबर-26 8,013 14,700 22,713 -45.20%
2026 में बीमा कंपनियों और NPS फंड का कुल कितना निवेश?
जानकारी के अनुसार, भारतीय इक्विटी यानी कि शेयर बाजार के लिए, म्यूचुअल फंड के साथ-साथ बीमा कंपनियों और NPS फंड, घरेलू लिक्विडिटी (नकदी) के प्रमुख स्रोत बने रहे। 2026 में अब तक, शेयर बाजार में बीमा कंपनियों और NPS फंड का कुल निवेश लगभग 1.12 लाख करोड़ रुपये रहा है। इस साल अब तक अकेले म्यूचुअल फंड ने 4.25 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं, जबकि इसी दौरान FPI ने बाजार से 2.87 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं।
सितंबर 2026 में शेयर बाजार में बीमा और NPS निवेश में कितनी गिरावट आई है?
सितंबर 2026 में शेयर बाजार में बीमा और NPS निवेश में 45 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।
2026 में अब तक शेयर बाजार में बीमा कंपनियों और NPS फंड का कुल निवेश कितना रहा है?
2026 में अब तक शेयर बाजार में बीमा कंपनियों और NPS फंड का कुल निवेश लगभग 1.12 लाख करोड़ रुपये रहा है।
2026 में अब तक शेयर बाजार में म्यूचुअल फंड ने कितना निवेश किया है?
2026 में अब तक शेयर बाजार में म्यूचुअल फंड ने 4.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है।
आज शेयर बाजार के सेंसेक्स में कितने अंकों तक की तेजी आई थी?
आज शेयर बाजार के सेंसेक्स में 1400 अंकों से अधिक की तेजी आई थी।
स्टॉक एक्सचेंज के दो प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स कौन से हैं?
स्टॉक एक्सचेंज के दो प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 हैं।

