Homeक्राइममंदिर में अकेली बच्ची को देख शख्स ने पकड़ा, छेड़छाड़ की कोशिश...

मंदिर में अकेली बच्ची को देख शख्स ने पकड़ा, छेड़छाड़ की कोशिश CCTV में कैद

पुणे के निगड़ी इलाके में एक मंदिर में 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की घटना सामने आई है. आरोपी विशाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

महाराष्ट्र के पुणे से एक झकझोरने वाला मामला सामने आया है. एक मंदिर में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश की घटना हुई है. निगड़ी इलाके में स्थित इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने पहुंची बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने जबरदस्ती करने की कोशिश की. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बच्ची को जबरन गले लगाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. शिकायत मिलने के बाद निगड़ी पुलिस ने आरोपी विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, 10 साल की बच्ची अकेले मंदिर में पूजा करने गई थी. उसने भगवान शिव की पूजा की और उनके सामने सिर झुकाया. इसी दौरान विशाल सिंह नाम का व्यक्ति मंदिर के बाहर लगी पानी की टंकी से पानी लेने पहुंचा था. आरोप है कि मंदिर के अंदर बच्ची को अकेला देखकर वह अंदर घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की.

घटना के बाद रोने लगी बच्ची

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई. फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी बच्ची की बांहें पकड़कर उसे जबरन गले लगाने की कोशिश करता है. बच्ची खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष करती है और शोर मचाने लगती है. इसके बाद आरोपी वहां से भाग जाता है. आरोपी के जाने के बाद डरी-सहमी बच्ची रोने लगती है. कुछ देर बाद वह दोबारा भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिखाई देती है.

परिवार की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई. इसके बाद परिवार ने निगड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी विशाल सिंह मेट्रो के एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी

मंदिर में पूजा करने पहुंची नाबालिग बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ की इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों ने बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. निगड़ी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश बंसोडे के मार्गदर्शन में जांच जारी है. पुलिस की जांच में घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments