Homeभारतदिल्लीदिल्ली: पार्क में पुरुषों की नो एंट्री? महिलाओं के लिए अलग पार्क...

दिल्ली: पार्क में पुरुषों की नो एंट्री? महिलाओं के लिए अलग पार्क बनाएगी MCD

दिल्ली नगर निगम हर वार्ड में महिलाओं के लिए सुरक्षित पार्क बनाने की योजना पर विचार कर रही है. इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुबह-शाम सैर और मनोरंजन के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान करना है. हाल ही में दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में हुई घटना के बाद यह कदम उठाया गया है.

दिल्ली नगर निगम (MCD) हर वार्ड में महिलाओं के लिए एक खास पार्क बनाने की प्लानिंग कर रहा है. इसके लिए नगर निगम ने सर्वे भी शुरू कर दिया है. सर्वे के बाद इस प्रस्ताव को लागू करने की संभावना का पता लगाया जा सकता है. हाल ही में दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में हुई घटना के बाद यह कदम उठाया गया है.

मंगलवार को स्टैंडिंग कमेटी की चेयपर्सन सत्या शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पहल पर चर्चा हुई. आधिकारिक बयान के मुताबिक, इन पार्कों को बनाने के पीछे MCD का मकसद महिलाओं को सुबह-शाम की सैर और मनोरंजन के लिए एक सुरक्षित जगह देना है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सही जगह की पहचान कर हर वार्ड में ऐसी सुविधाएं बनाने की संभावनाओं को देखें.

बता दें, यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब सितंबर में दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी. इस घटना के बाद राजधानी में पब्लिक पार्कों की सुरक्षा को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे. ऐसे में दिल्ली नगर निगम महिलाओं के लिए खास पार्क बनाने की योजना पर विचार किया है.

मंगलवार को हुई इस बैठक में एडिशनल कमिश्नर संजीव मित्तल और हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारी भी शामिल थे. बैठक में पानी बचाने और ग्राउंडवाटर लेवल को बेहतर बनाने के लिए MCD पार्कों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर भी चर्चा हुई. बैठक में अधिकारियों को पेड़ों की छंटाई, ग्रीन वेस्ट के निपटान और पार्क के रेगुलर रखरखाव पर ध्यान देने की निर्देश दिए गए. साथ ही, अधिकारियों को पार्क के लिए सही जगह की पहचान कर इसकी संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments