Homeक्राइमAI से बनाया SSB कैंप में धमाके का वीडियो, इंस्टाग्राम पर पोस्ट...

AI से बनाया SSB कैंप में धमाके का वीडियो, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

महराजगंज में पुलिस ने फैयाज अहमद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने एआई से एक ऐसा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कैंप को विस्फोट से उड़ाते हुए दिखाया गया है।

महराजगंज: किसी भी तरह से सोशल मीडिया पर फेमस होने का तमन्ना तब धरी की धरी रह गई जब पुलिस ने गिरफ्तार करके हवालात में बंद कर दिया। महराजगंज के युवक फैयाज अहमद को आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) जनरेटेड वीडियो बनाना महंगा पड़ा। उसने एआई से एक ऐसा वीडियो बनाया था जिसमें वह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी कैंप को विस्फोट से उड़ाते हुए दिखाई दे रहा है।

फैयाज अहमद ने यह AI जनरेटेड वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली उसने डिजिटल सर्विलांस के जरिए वीडियो बनाने वाले आरोपी फैयाज अहमद को तलाशा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

एआई से बनाया काल्पनिक वीडियो

युवक फैयाज अहमद सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाना चाहता था। आरोप है कि उसने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल करके सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कैंप में विस्फोट करने का काल्पनिक वीजुअल तैयार किया। उसने यह एआई वीडियो ,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। इस वीडियो पोस्ट से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो सकते थे।

डिजिटल सर्विलांस से तलाशा गया आरोपी

यह मामला परसा मलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी में स्थित एसएसबी के 22वीं वाहिनी के कैंप से जुड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फैयाज अहमद ने AI की सहायता से बनाए गए वीडियो में कैंप में ब्लास्ट होते हुए दिखाया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस ने डिजिटल सर्विलांस के जरिए वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान की। इसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से यह आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करा दिया।

पुलिस ने फैयाज अहमद के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले लोगों को आगाह किया है कि सुरक्षा बलों या संवेदनशील प्रतिष्ठानों से जुड़ी भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री तैयार करना या प्रसारित करना भारी पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments