Homeभारतउत्तरप्रदेशशर्मनाक! क्लास में प्रिंसिपल ने छात्र के सिर को तबले की तरह...

शर्मनाक! क्लास में प्रिंसिपल ने छात्र के सिर को तबले की तरह बजाया, BSA ने लिया तगड़ा एक्शन

यूपी के इटावा जिले के सैफई ब्लॉक के बरौली प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश माथुर एक वीडियो में छात्र के सिर को तबले की तरह बजाते नजर आए।

यूपी के इटावा जिले के सैफई ब्लॉक के बरौली प्राइमरी स्कूल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रधानाचार्य दिनेश माथुर एक छात्र के सिर को तबले की तरह बजाते नजर आए। जिसके सिर पर बाल नहीं हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने मामले की जांच कराई। इसके बाद संबंधित प्रधानाचार्य दिनेश माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

यह मामला इटावा जिले के सैफई स्थित प्राथमिक विद्यालय बिरौली का है। वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया तो शि​क्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

बीएसए ने क्या कहा?

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि दिनेश कुमार माथुर बरौली के प्रिंसिपल है। ये उनके स्कूल का वीडियो वायरल हुआ है। बच्चा सिर मुंडाया हुआ है। जिसमें वे कुछ एक्टिविटी कर रहे हैं। जो कि मानवीय गरिमा के खिलाफ है। ये गलत व्यवहार है। सोशल मीडिया के जरिए वीडियो संज्ञान में आया है। पूरे विभाग के लिए ये निर्देश है कि इस तरह का व्यवहार अनुचित है। बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।

उन्होंने मासूम बच्चे के साथ किए गए इस व्यवहार को अनुचित बताते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर ने ही वीडियो बनवाकर अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया था। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है और विभागीय जांच जारी है। वीडियो को लेकर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments