Homeक्राइम20 रुपए के मोमोज पर बवाल! छात्र पर दुकानदार ने फेंका खौलता...

20 रुपए के मोमोज पर बवाल! छात्र पर दुकानदार ने फेंका खौलता तेल… चेहरा-कान गंभीर झुलसे

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में मोमोज कम मिलने की शिकायत करना 18 साल के छात्र को भारी पड़ गया. आरोप है कि पुरानी रेशम मिल चौराहे पर ठेले वाले ने विवाद के बाद कढ़ाई में खौलता तेल छात्र पर फेंक दिया. गर्म तेल से उसका चेहरा और कान गंभीर रूप से झुलस गए.

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में महज मोमोज कम मिलने की शिकायत करना 18 साल के छात्र को भारी पड़ गया. आरोप है कि पुरानी रेशम मिल चौराहे पर मोमोज के ठेले वाले ने विवाद के बाद कढ़ाई में खौलता हुआ तेल छात्र के ऊपर फेंक दिया. गर्म तेल से छात्र का चेहरा और कान गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दरअसल मामला ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित पुरानी रेशम मिल चौराहे का है. पीड़ित छात्र शिवा उर्फ चेतन भदौरिया, उम्र 18 साल, न्यू रेशम मिल स्थित प्रगति नगर का रहने वाला है. बताया गया कि शिवा अपने दोस्त गोलू खान और विकास राजपूत के साथ जिम जाने के लिए निकला था. रास्ते में तीनों पुरानी रेशम मिल चौराहे पर स्थित अंकित नाम के व्यक्ति के मोमोज के ठेले पर रुके. शिवा ने 20 रुपए के मोमोज का ऑर्डर दिया. लेकिन प्लेट में मोमोज की संख्या कम देखकर उसने इसकी शिकायत की.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की मामूली शिकायत को लेकर ठेले वाले अंकित और शिवा के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि अंकित ने शिवा के साथ गाली-गलौज की. शिवा ने जब अभद्रता का विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया. आरोप है कि अंकित ने पहले शिवा को धक्का दिया और इसके बाद कढ़ाई में खौलता हुआ गर्म तेल उठाकर सीधे उसके ऊपर फेंक दिया. गर्म तेल की चपेट में आने से शिवा का चेहरा और कान गंभीर रूप से झुलस गए.

अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद आरोपी ठेला छोड़कर मौके से भाग निकला. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर अब पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. महज मोमोज की संख्या को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात खौलते तेल से हमला करने तक पहुंच गई. अब पुलिस जांच के बाद यह साफ होगा कि विवाद की पूरी वजह क्या थी और गर्म तेल फेंकने के आरोप में आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments