Homeभारतदिल्लीजिस गैंगस्टर पर अमेरिका में 10 करोड़ का इनाम, बिजनेसमैन को उसके...

जिस गैंगस्टर पर अमेरिका में 10 करोड़ का इनाम, बिजनेसमैन को उसके नाम से आया कॉल, दिल्ली-अहमदाबाद से 3 गिरफ्तार

दिल्ली के दो कारोबारियों के पास धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले ने बताया कि वो गोल्डी बराड़ की गैंग से बोल रहा है। कारोबारियों से 1-1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। दोनों पुलिस के पास पहुंचे। दिल्ली पुलिस एक्टिव हुई और 3 लोग गिरफ्तार किए गए।

दिल्ली के 2 कारोबारियों के पास आए धमकी भरे कॉल

नई दिल्ली: गोल्डी बराड़ गैंग के नाम पर दिल्ली के दो कारोबारियों से एक-एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले भारत-दुबई नेटवर्क का नॉर्थ जिला पुलिस की एसटीएफ ने खुलासा किया है। पुलिस ने फायरिंग की साजिश को अंजाम देने से पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अहमदाबाद से आरिफ उर्फ पिस्टल, दिल्ली से मुख्य साजिशकर्ता मुबारिक उर्फ गुल्लू और ट्रेन से भाग रहे वॉन्टेड शूटर नवाब अली उर्फ सोनिज शामिल हैं।

रात में फोन पर आए 3 मिस्ड कॉल

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी निहारिका भट्ट के मुताबिक, 16 सितंबर की रात रूप नगर निवासी कारोबारी प्रवीन जैन को करीब 8:15 बजे तीन मिस्ड कॉल आई। रात 9:27 बजे उनके बेटे आयुष को UAE नंबर से कॉल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ का सहयोगी बताया और रकम नहीं देने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 17 सितंबर को रूप नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

दुबई के नंबर धमकाने किया फोन

STF ने तकनीकी जांच में आरोपी का मोबाइल नंबर फ्रांस से जुड़े वीपीएस डेटा सेंटर का पाया। डिजिटल खातों से UAE कनेक्शन मिला। इसके बाद मोबाइल नंबर यूजर अबुजर के 13 जून को दुबई जाने, उस्मान के SIM के दुबई में इस्तेमाल और IMEI से भी सुराग मिले। टीम ने देहरादून और करनाल में जुबैर, मारूफ और उस्मान से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, दुबई से धमकी देने वाला आरिंश था, जो उस्मान और अबूजर का भाई है। आरिफ ने उसे रकम का लालच देकर कॉल करवाया और हरियाणवी में बोलने को कहा था ।

कई राउंड फायरिंग की थी योजना

19 सितंबर को रोहिणी सेक्टर-1 के कारोबारी मनोज मलिक के भाई को भी उसी UAE नंबर से दो वट्सऐप कॉल और 37 सेकंड का ऑडियो मिला। कॉलर ने खुद को महेंद्रगढ़ का विक्रांत बताकर एक करोड़ रुपये मांगे और 48 घंटे में रकम नहीं देने पर फायरिंग की धमकी दी। इस मामले में 24 सितंबर को विजय विहार थाने में एफआईर दर्ज हुई। पुलिस के मुताबिक रूप नगर में कारोबारी के घर पर कई राउंड फायरिंग की योजना थी। बता दें कि अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ को ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड’ अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया है। उस पर 10 करोड़ का इनाम भी रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments