Homeभारतदिल्लीऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों में चला अभियान कुल्लू में NCB ने तहस-नहस...

ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों में चला अभियान कुल्लू में NCB ने तहस-नहस की नशे की फसल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में NCB ने दुर्गम पहाड़ी इलाकों में 61 एकड़ से ज्यादा जमीन पर उगाई गई अवैध कैनाबिस की फसल नष्ट की है। अभियान में ITBP, हिमाचल पुलिस और वन विभाग की टीमें शामिल रहीं। अब खेती से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में नशे के कारोबार की जड़ पर प्रहार करते हुए NCB ने बड़े पैमाने पर अवैध गांजे की खेती नष्ट की है। ऊंचाई वाले और दुर्गम इलाकों में चल रहे अभियान के दौरान अब तक 61 एकड़ से ज्यादा जमीन पर उगाई गई अवैध कैनाबिस की फसल को नष्ट किया गया है। यह जानकारी एनसीबी की तरफ से दी गई।

एनसीबी के मुताबिक इस कार्रवाई को अंजाम देना आसान नहीं था। पहाड़ों के दूर-दराज इलाकों में पहुंचने के लिए NCB के साथ ITBP, हिमाचल प्रदेश पुलिस और राज्य वन विभाग की टीमें जुटीं।

टीमों को कठिन पहाड़ी रास्तों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाकर खेती के ठिकानों की पहचान करनी पड़ रही है।
कार्रवाई के दौरान नष्ट की गई फसल की जियो-टैगिंग के साथ फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है।
इसका मकसद कार्रवाई का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना और यह सुनिश्चित करना है कि अभियान में पारदर्शिता बनी रहे।
जांच एजेंसियां अब इन खेतों के पीछे जुड़े लोगों की पहचान में जुटी हैं।

खेती से जुड़े नेटवर्क की जांच

एनसीबी अब इन अवैध खेतों से जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क की पहचान में जुटी है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्गम इलाकों में इतनी बड़ी मात्रा में कैनाबिस की खेती किसके इशारे पर की जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं। टीमों की ओर से खेतों की लोकेशन और कार्रवाई से जुड़े सबूत भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि खेती कराने वालों तक पहुंचा जा सके और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments