Homeभारतदिल्लीदिल्ली में बनेंगे 1,000 आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक, रेखा गुप्ता सरकार ने मंजूर...

दिल्ली में बनेंगे 1,000 आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक, रेखा गुप्ता सरकार ने मंजूर किया 300 करोड़ का बजट

दिल्ली सरकार ने राजधानी को खुले में शौच से मुक्त और सुविधाजनक बनाने के लिए बाजारों, पार्कों और सड़कों के किनारे 1,000 नए आधुनिक पब्लिक टॉयलेट ब्लॉक बनाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली: राजधानी में अब पब्लिक टॉयलेट के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। दिल्ली सरकार ने बाजारों, हाईवे, पार्क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में 1,000 नए टॉयलेट ब्लॉक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में 500 नए आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक बनाने के लिए 127 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई वित्त और व्यय समिति (EFC) की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई है।

300 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने बजट में राजधानी में नए पब्लिक टॉयलेट ब्लॉक बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया था। खासतौर पर बाजारों, पार्को के आसपास और सड़क किनारे की उन जगहों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां महिलाओं को सबसे ज्यादा असुविधा होती है। सरकार ने अभी तक जिन जगहों को पहचाना है, उनमें सिविल लाइंस, आनंद विहार, एम्स कैंपस, अगस्त क्रांति मार्ग, सूरजमल विहार, झिलमिल, लक्ष्मीबाई मार्ग, अरुणा नगर-तिमारपुर, मेटकॉफ हाउस समेत अन्य पब्लिक प्लेस शामिल है।

सुरक्षा के लिए एंट्री पॉइंट पर लगेंगे CCTV कैमरे

सरकार के मुताबिक, सुरक्षा के लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और इनके जरिए लगातार निगरानी की जाएगी। इन टॉयलेट ब्लॉक पर ग्रिड-कनेक्टेड सोलर सिस्टम भी लगेंगे। इससे टॉयलेट ब्लॉक सौर ऊर्जा से चलेंगे और एक्स्ट्रा बिजली को ग्रिड में भेजा जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments