Homeभारतदिल्लीरॉन्ग साइड भागना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर पकड़ी चोरी...

रॉन्ग साइड भागना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर पकड़ी चोरी की स्कूटी, दो नाबालिग हिरासत में

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रॉन्ग साइड से भाग रहे दो नाबालिग लड़कों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 20 मीटर तक पीछा करके दबोच लिया।

नई दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने राखी के दिन भारी जाम के बीच तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए चोरी की एक स्कूटी बरामद कर दो नाबालिगों को पकड़ा है। दोनों आरोपी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रॉन्ग साइड से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।

क्या था पूरा मामला?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 28 अगस्त की शाम करीब 7:50 बजे की है। केशव चौक पर तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) भजनपुरा के सुपरविजन में एएसआई विनोद, हेड कॉन्स्टेबल निशांत और गौरव ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान सीलमपुर की तरफ से एक स्कूटी रॉन्ग साइड से आती दिखाई दी।

पुलिस देख भागने का किया प्रयास

स्कूटी सवार दोनों लड़कों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था और उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। ट्रैफिक कर्मियों ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 20 मीटर तक पीछा कर स्कूटी सहित दोनों को पकड़ लिया।

भजनपुरा से चोरी हुई थी स्कूटी

पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि बरामद स्कूटी भजनपुरा के नूर-ए-इलाही रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास से चोरी की गई थी। इसके संबंध में भजनपुरा थाने में 21 अगस्त को ई-एफआईआर दर्ज थी। जांच में दोनों सवार नाबालिग पाए गए। इसके बाद पीसीआर कॉल कर चोरी की स्कूटी और दोनों लड़कों को वेलकम पुलिस के हवाले कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments