Homeभारतदिल्ली'बहू चुपचाप सब देखती रही', सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय हत्याकांड में पिता ने...

‘बहू चुपचाप सब देखती रही’, सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय हत्याकांड में पिता ने लगाए गंभीर आरोप

सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की हत्या में चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, लेकिन परिवार का दावा है कि विनय के ससुर और चचेरे भाई समेत दो आरोपी फरार हैं। परिजनों के मुताबिक, जुड़वा बच्चों की दवा को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। परिवार ने बहू पर साजिश का आरोप लगाते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।

नई दिल्ली: सॉफ्टवेयर इंजिनियर विनय गुप्ता (31 ) की हत्या में गिरफ्तार चारों आरोपियों को निहाल विहार पुलिस ने भले ही जेल भेज दिया है। लेकिन विनय के परिवार वालों का कहना है कि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनमें एक मृतक विनय का ससुर और उनका चचेरा भाई है।

विनय की बहन कीर्ति और उनके पति दिव्यांश ने कहा कि उन्होंने 5 महीने 10 दिन के दो जुड़वा बच्चों को इसलिए अपनी सुपुर्दगी में लिया है, क्योंकि उन बच्चों का ससुराल में रहना खतरे से खाली नहीं था। विनय की मां ने बताया कि दोनों जुड़वा बच्चों की दवाई को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हुआ था। पोते की आंख के पास कोई दाग हो गया था, जिसके लिए दवाई लगाने के लिए विनय ने बोला था। इसी बात पर विवाद हुआ और फिर मामला बढ़ गया। पहले भी बहू के भाई आए थे और जान से मारने की धमकी देकर गए थे। उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

साढ़े तीन साल पहले हुई थी शादी

विनय की शादी लगभग साढ़े 3 साल पहले रेखा से हुई थी। इसी 17 मार्च उनके जुड़वा बच्चे हुए थे। विनय की छोटी बहन स्वाती ने बताया कि दो मंजिला मकान के सेकंड फ्लोर पर भैया और भाभी बच्चों के साथ रहते थे। छोटी-छोटी बातों को लेकर भाभी विवाद करती थी। बात-बात पर मायके वालों को बुलाने की धमकी देती थी।

विनय की मां रेनू ने कहा कि वह, उनके पति और बेटी फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। बहू खाना अलग बनाती थी। दो दिन पहले भी बहू और बेटे के बीच कुछ अनबन हुई थी। जिसके बाद विनय 2 दिन से अपने फ्लैट पर सोने भी नहीं जा रहा था। वारदात वाले दिन वह नहाने के लिए कपड़ा लेने गया था। तब भी बहू से उसकी कोई बात हुई। इसके बाद पता नहीं चला, क्या हुआ। बहू निकलकर घर से चली गई और बाद में फिर अपने दो भाई, पिता सहित कई लोगों को लेकर घर आ गई। वह पानी और नाश्ता लेने गईं। इसी बीच में बहू के दोनों भाइयों ने विनय पर हमला शुरू कर दिया। बाकी जो लोग थे, उन्होंने विनय का हाथ पकड़ लिया था।

‘बहू सब कुछ चुपचाप देखती रही’

विनय के पिता ने कहा हमने काफी प्रयास किया की वह लोग विनय को छोड़ दें, लेकिन वह नहीं माने। एक ने बेटे का गला दबा दिया, दूसरा छाती पर चढ़ गया। जिस कारण विनय की मौत हो गई। इस दौरान बहु वही थी। वह बस चुपचाप सब कुछ देखती रही। विनय की मां का कहना है कि बहु ने पूरी प्लानिंग के साथ बेटे की हत्या कराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments