Homeभारतमध्यप्रदेशविरोधी महिलाओं को भेजते हैं, कहते हैं- इसे पटा लो...' MP के...

विरोधी महिलाओं को भेजते हैं, कहते हैं- इसे पटा लो…’ MP के विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी मंच पर खड़े हैं और महिलाओं को लेकर ऐसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं, जिस पर अब विवाद हो रहा है. विधायक ने अपने भाषण में रेप केस से जुड़ी धारा 376 का भी जिक्र किया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये वीडियो शिवपुरी की खनियांधाना तहसील का है. यहां गुरुवार को पाल समाज की एक बैठक हुई थी. बैठक अहिल्याबाई की मूर्ति तोड़े जाने के मामले को लेकर बुलाई गई थी. इसी कार्यक्रम में प्रीतम लोधी भी पहुंचे थे. अब जरा उस वीडियो की कहानी समझिए. वायरल वीडियो में प्रीतम लोधी मंच से एक कथित घटना का जिक्र कर रहे हैं.

वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि कुछ महिलाओं को डाक बंगले पर भेज दिया जाता है, ताकि वे उनके सामने झगड़ा करें. विधायक के मुताबिक, अगर ऐसी महिलाओं से वह कुछ कह दें, तो उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जा सकता है. इसके बाद वह धारा 376 का जिक्र करते हैं. वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है कि कुछ महिलाएं इस फिराक में आती हैं कि उनके खिलाफ 376 का मुकदमा दर्ज हो जाए. विधायक यह भी कहते सुनाई देते हैं कि विरोधी महिलाओं को यह कहकर भी भेजते हैं कि इसे पटा लो.

इस दौरान विधायक हंसते हुए भी नजर आते हैं. इसके बाद वह अपने बेटे का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उन्होंने उसे भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह दी है. बस, इसी बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर घूम रहा है. विधायक के बयान में 376 शब्द का इस्तेमाल हुआ है और इसी वजह से वीडियो की चर्चा और बढ़ गई है.

खनियांधाना में पाल समाज की बैठक में ये बातें हुईं थीं. समाज की बैठक में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इसी दौरान विधायक प्रीतम लोधी ने मंच से भाषण दिया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनके भाषण का यही हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है और इसको लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस शुरू हो गई है. हालांकि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद विधायक की ओर से इस बयान पर क्या सफाई दी गई है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments