Homeभारतउत्तरप्रदेशअलीगढ़: रॉक लक्जरी स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, मुंह छिपाकर भागीं...

अलीगढ़: रॉक लक्जरी स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, मुंह छिपाकर भागीं लड़कियां, देह व्यापार का आरोप

अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई में कई युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया।

यूपी के अलीगढ़ जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर में चल रहे अनैतिक काम का भंड़ाफोड किया है। पुलिस ने रॉक लक्जरी स्पा सेंटर में छापेमारी की। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पा सेंटर से कई युवक और युवतियां को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के बाद स्पा सेंटर को बंद करा दिया गया।

पुलिस के जाने के बाद एक युवक द्वारा स्पा सेंटर का गेट खोल दिया गया। स्पा सेंटर का गेट खुलते ही लड़कियां चादर लपटे कर मुंह छिपाकर सड़क पर भागती दिखी। स्थानीय लोगो ने स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार होने का आरोप है। स्पा सेंटर से लड़कियां के भागने का वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया है।

अनैतिक कार्य होने की शिकायत

मिली जानकारी के मुताबिक,थाना गांधी पार्क क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित एक रॉक लग्जरी स्पा सेंटर पर देर शाम पुलिस ने छापामार कार्यवाही की है। पुलिस को स्पा सेंटर पर अनैतिक कार्य होने की शिकायत लगातार स्थानीय लोगों द्वारा मिल रही थी। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार शाम को स्पा सेंटर पर छापा मार दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

वही पुलिस ने छापेमार कार्यवाही के दौरान कई युवक और युवतियां को हिरासत में लिया, जिसके बाद स्पा सेंटर को बंद करा दिया। वही पुलिस के जाने के बाद एक युवक ने स्पा सेंटर का गेट खोला तो करीब 4 लड़कियां चादर लपेटकर मुंह छिपाकर अपना सामना लेकर स्पा सेंटर से निकलकर सड़क पर भागती दिखाई दी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

पुलिस का कहना है कि सीओ द्वितीय के नेतृत्व में थाना गांधी पार्क पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक स्पा सेंटर से कई पुरुषों व महिलाओं को भी हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।वही संदिग्ध गतिविधियों और स्पा सेंटर के वैध दस्तावेजों की गहनता से जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments