Homeभारतउत्तरप्रदेशलखनऊ से लापता दरोगा 7 दिन बाद प्रयागराज के होटल में मिले,...

लखनऊ से लापता दरोगा 7 दिन बाद प्रयागराज के होटल में मिले, सब इंस्‍पेक्‍टर बीवी से नाराज होकर घर से निकले थे

लखनऊ: इंदिरानगर थाने की तकरोही चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद कुमार मिश्रा के 11 अगस्त को लापता होने के बाद लखनऊ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। तेजी से चली छानबीन के बीच आखिरकार 7 दिन बाद लखनऊ से गायब दरोगा प्रयागराज के एक होटल से सकुशल बरामद हुए।

आनंद मिश्रा की पत्‍नी अंजली तिवारी भी सब इंस्‍पेक्‍टर हैं। उनकी शिकायत पर सरोजनीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई थीं।

वाराणसी में बंद हुआ था मोबाइल

अंजली तिवारी सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में रहती हैं। वह DCP सेंट्रल कार्यालय में तैनात हैं। अपनी शिकायत में उन्‍होंने बताया कि 11 अगस्त की दोपहर आनंद अपनी कार घर पर ही छोड़कर कपड़ों से भरा बैग लेकर पैदल निकले थे। देर शाम तक जब वह ड्यूटी से नहीं लौटे और फोन स्विच ऑफ आने लगा तो उन्हें चिंता हुई।

बनारस के होटलों में चला सर्च ऑपरेशन

पुलिस टीम ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस टीम को एक्टिव किया। जांच के दौरान उनकी अंतिम एक्टिव लोकेशन वाराणसी में मिली थी। इसके बाद लखनऊ कमिश्नरेट की एक विशेष टीम बनारस के रेलवे स्टेशनों और होटलों की खाक छानने भेजी गई थी।
बोकारो में बेटे ने की 60 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पारिवारिक कलह का मामला

सरोजनीनगर इंस्पेक्टर राजदेव ने बताया कि पता चला कि दरोगा प्रयागराज के एक होटल में ठहरे हैं। पूछताछ में सामने आया कि दरोगा आनंद कुमार मिश्रा पारिवारिक कलह के चलते नाराज होकर निकले थे। लखनऊ से निकलने के बाद वह सीधे वाराणसी पहुंचे और वहां दो दिनों तक ठहरे रहे। इसके बाद उन्होंने वाराणसी से एक प्राइवेट कार बुक की और प्रयागराज पहुंच गए, जहां एक होटल में कमरा लेकर रुक गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments