Homeभारतउत्तरप्रदेशउन्‍नाव: शिक्षकों की कमी पर भड़के Gen Alpha छात्र, स्‍कूल ड्रेस में...

उन्‍नाव: शिक्षकों की कमी पर भड़के Gen Alpha छात्र, स्‍कूल ड्रेस में सड़क किया जाम, मनाने पहुंचे डीएम और एसपी

यूपी के उन्नाव में जेन अल्फा छात्रों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी और खराब खाने के साथ तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर मोहान चौराहे की सड़क जाम कर दी है। छात्रों के प्रदर्शन की खबर सुनकर डीएम, एसपी सहित तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया और उनकी समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया। यही नहीं, डीएम और एसपी ने खाने की क्वालिटी चेक करने के लिए बच्‍चों के साथ बैठकर नाश्ता भी किया।

बुधवार की सुबह जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय न्योतनी मोहान के छात्र तमाम समस्याओं को लेकर आक्रोशित हो गए। छात्रों का कहना था कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है जिसके कारण हमारी पढ़ाई नहीं हो पा रही है। विद्यालय में जो खाना मिलता है उसकी भी क्वालिटी खराब है। पीने का शुद्ध पानी भी नहीं मिलता है। विद्यालय परिसर में गंदगी का आलम है। कोई सुनवाई नहीं होती है जिसके कारण हमें तख्ती लेकर सड़क पर उतरना पड़ा।

स्‍कूल की ड्रेस और हाथ में तख्‍ती

स्कूल की ड्रेस और हाथों में तख्ती लेकर छात्र स्कूल से निकलकर मोहान चौराहे पहुंचे और चौराहे को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर डीएम घनश्याम मीणा, एसपी जयप्रकाश सिंह, सीडीओ कृति राज समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आश्‍वासन पर प्रदर्शन समाप्‍त

डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जय प्रकाश सिंह ने खाने की क्वालिटी को चेक करने के लिए छात्रों के साथ सुबह का नाश्ता भी किया। प्रशासन के आश्वासन पर छात्रों ने प्रदर्शन को समाप्त कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments