Homeबिज़नेससुनील मित्तल ने जितना जिंदगीभर कमाया, मस्क ने एक दिन में गंवाया,...

सुनील मित्तल ने जितना जिंदगीभर कमाया, मस्क ने एक दिन में गंवाया, फिर भी टॉप 10 भारतीय रईसों से दोगुनी है नेटवर्थ

एलन मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। बुधवार को उनकी कंपनियों स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इससे मस्क को तगड़ा झटका लगा। इसके बावजूद उनकी नेटवर्थ टॉप 10 भारतीय अरबपतियों की कुल एसेट्स से करीब दोगुनी है।

एलन मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं।

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म्स के बाद भारती एयरटेल देश की तीसरी मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी है। इसका मार्केट कैप 12.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इसके चेयरमैन सुनील भारती मित्तल भारत के सातवें बड़े रईस हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 31 अरब डॉलर है। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने एक ही दिन में इससे ज्यादा रकम गंवा दी। इसके बावजूद उनकी नेटवर्थ भारत के टॉप 10 रईसों की कुल नेटवर्थ से करीब दोगुना है।

मस्क की कंपनी स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में बुधवार को तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इसे मस्क की नेटवर्थ एक झटके में 33.5 अरब डॉलर यानी 3.7 फीसदी फिसल गई। वह 865 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर डटे हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 405 अरब डॉलर यानी 88 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि भारत के टॉप 10 रईसों की कुल नेटवर्थ 448.3 अरब डॉलर है।

किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा?

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार को जेफ बेजोस की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा तेजी रही। ऐमजॉन के शेयरों में 6.12 फीसदी तेजी से कंपनी के फाउंडर बेजोस की नेटवर्थ 13.5 अरब डॉलर बढ़कर 375 अरब डॉलर पहुंच गई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 105 अरब डॉलर यानी 39.1 फीसदी तेजी आई है। इस बीच माइकल डेल की नेटवर्थ में 11.6 अरब डॉलर की गिरावट आई।

लैरी पेज 252 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ मस्क और बेजोस के बाद तीसरे नंबर पर हैं। उनके जोड़ीदार सर्गेई ब्रिन 234 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं। फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग ($224 अरब), पांचवें माइकल डेल ($209 अरब) छठे, स्टीव बालमर ($194 अरब) सातवें, लैरी एलिसन ($168 अरब) आठवें और जेंसन हुआंग ($166 अरब) नौवें नंबर पर हैं।

दुनिया के 10 सबसे अमीर भारतीय

रैंकिंग नाम नेटवर्थ (डॉलर में) विश्व रैंकिंग
1 गौतम अडानी $116 अरब 18
2 मुकेश अंबानी $86.4 अरब 23
3 लक्ष्मी मित्तल $37.5 अरब 59
4 शिव नाडर $36.3 अरब 61
5 सावित्री जिंदल $34.2 अरब 64
6 शापूर मिस्त्री एवं परिवार $32.2 अरब 69
7 सुनील मित्तल $31 अरब 73
8 दिलीप सांघवी $26.9 अरब 87
9 अजीम प्रेमजी $25.8 अरब 94
10 कुमार मंगलम बिड़ला $22 अरब 114

भारतीय अमीरों की लिस्ट

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी 116 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर बने हुए हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ में बुधवार को 4.03 अरब डॉलर की तेजी आई। मुकेश अंबानी 86.4 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 24वें नंबर पर हैं। लक्ष्मी मित्तल, शिव नाडर, सावित्री जिंदल, शापूर मिस्त्री एंड फैमिली, सुनील मित्तल, दिलीप सांघवी और अजीम प्रेमजी भी टॉप 100 में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments