Homeभारतउत्तरप्रदेशबुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और सिलेंडर वाले ट्रक में जोरदार...

बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और सिलेंडर वाले ट्रक में जोरदार टक्कर, 20 साल की युवती की मौत, 15 घायल

बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में एक दुर्घटना में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर हो गई। इस घटना में 15 लोग घायल हुए हैं और एक 20 वर्षीय युवती की उपचार के दौरान मृत्यु हुई।

बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में बेलोन के पास देर रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और गैस सिलेंडर लदे ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि उपचार के दौरान 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस व डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डिबाई पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र स्थित सियारली गांव के करीब 30 से 35 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बेलोन स्थित माता की ज्योत लेने जा रहे थे। ग्रामीणों को गांव के मंदिर में माता की ज्योत स्थापित करनी थी। बताया गया कि सभी ग्रामीण सुबह करीब 5:30 बजे गांव से रवाना हुए थे। इसी दौरान बेलोन के पास सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

ट्रैक्टर-ट्रॉली में महिलाएं, युवतियां और बच्चे भी सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर युवती की मौत

डिबाई के सीओ मधुप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घायल अंजू (20), पुत्री सूरजपाल, की हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ रेफर किया गया था। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। अन्य घायलों का सीएचसी डिबाई में उपचार जारी है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments