Homeभारतदिल्लीअभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट ने छोड़ा, इस...

अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट ने छोड़ा, इस शर्त पर दी रिहाई… CJP बोली- कॉकरोच कभी नहीं मरते

दिल्ली में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेशी हुई. इसके बाद अदालत ने तीनों को रिहा कर दिया है. CJP ने तीनों लीडर्स की रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा कि ‘कॉकरोच कभी नहीं मरते.’

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों- अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को गिरफ्तार किया था. रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में तीनों की पेशी हुई जिसके बाद कोर्ट ने तीनों को रिहा कर दिया है.

वकील रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर CJP लीडर्स की रिहाई की जानकारी दी है. हालांकि कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर रिहा कर दिया है कि वो एक साल तक शांति बनाए रखेंगे.

वहीं, तीनों लीडर्स की रिहाई पर CJP ने सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘आखिरकार दिल्ली पुलिस को अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा करना पड़ा. कॉकरोच कभी नहीं मरते.’

बता दें कि अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने तीनों को विमान से ही हिरासत में ले लिया था.

ध्रुव राठी भी रिहा

वहीं, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने आए मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था. अब रविवार को उन्हें भी रिहा कर दिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अगर वो निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर दोबारा जंतर-मंतर जाने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें फिर से डिटेन किया जा सकता है.

हिरासत में लिए गए 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली में कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया गया था, जिसमें 30,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया था. राजधानी के 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट भी बंद कर दिए गए थे. इसके साथ ही 7,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments