Homeभारतमध्यप्रदेशपुतले पर छिड़का पेट्रोल, अचानक उठी लपटें... CEC के खिलाफ प्रदर्शन के...

पुतले पर छिड़का पेट्रोल, अचानक उठी लपटें… CEC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष झुलसे

राजगढ़ के ब्यावरा में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाते समय भड़की आग. यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन अरोरा और NSUI कार्यकर्ता विशाल दांगी झुलसे, अस्पताल में भर्ती. पढ़ें पूरी खबर.

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) और यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अर्थी निकालकर पुतला दहन करते समय अचानक आग की लपटें भड़क गईं.

इस हादसे में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमन अरोरा और NSUI कार्यकर्ता विशाल दांगी गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों झुलसे नेताओं को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

NSUI ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर सिंह गुर्जर ने बताया कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी NSUI कार्यकर्ता PG कॉलेज के गेट से पीपल चौराहे तक अर्थी लेकर पहुंचे थे. चौराहे पर अर्थी जलाने के लिए पेट्रोल डाला गया.

इसी दौरान NSUI जिला अध्यक्ष अमन अरोरा के कुर्ते में अचानक आग लग गई. अमन को बचाने के प्रयास में वहां मौजूद NSUI कार्यकर्ता विशाल दांगी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए. विशाल के पेट, सीने और उंगलियों में जलने की चोटें आई हैं. देखें VIDEO:-

पुलिस ने कपड़े उतारकर बुझाई आग

ब्यावरा थाने में पदस्थ ASI अमित त्यागी ने बताया कि पीपल चौराहे पर NSUI कार्यकर्ताओं के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने की सूचना मिली थी. कार्यकर्ताओं ने बिना सूचना दिए अर्थी तैयार कर रखी थी, जिसमें आग लगाने के दौरान दो लोग उसकी चपेट में आ गए.

पुलिसकर्मियों ने अमन अरोरा के कपड़े उतारकर आग बुझाई. मौके पर मौजूद लोगों ने भी मदद की, जबकि फायर ब्रिगेड ने अर्थी और पुतले में लगी आग बुझाई. झुलसे दोनों कार्यकर्ताओं को पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments