Homeभारतमध्यप्रदेशमध्यप्रदेशः कुछ घंटे पहले ही जन्मी बच्ची की गला दबाकर हत्या, अशोकनगर...

मध्यप्रदेशः कुछ घंटे पहले ही जन्मी बच्ची की गला दबाकर हत्या, अशोकनगर के अस्पताल में हुई वारदात

अशोकनगर जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में एक दिन की नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के गले पर गहरे निशान और मुंह से खून निकलने की पुष्टि हुई है.

मध्य प्रदेश में ​अशोकनगर जिला अस्पताल के SNCU वार्ड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां महज एक दिन की नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची का गला घोंटे जाने की पुष्टि हुई है. मृत बच्ची अपने परिवार की तीसरी बेटी थी. ​चंदेरी के सकरा गांव निवासी भावना ने देर रात बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद उसे SNCU में शिफ्ट किया गया था. शनिवार दोपहर बच्ची की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची के गले पर दबाने के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था.

​सिविल सर्जन डॉ. बीएल टैगोर के अनुसार, मां ने बताया कि उसने बच्ची को दूध पिलाया था, जिसके कुछ देर बाद बच्ची अचेत पाई गई. जब ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बच्ची का परीक्षण किया, तो उनके भी रोंगटे खड़े हो गए. नन्हीं सी बच्ची के गले पर दबाने के गहरे नीले-लाल निशान थे और मुंह से खून बह रहा था. डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया और पोस्टमॉर्टम में स्पष्ट किया है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई निर्मम हत्या है.

अपनों पर ही गहराया शक का साया

घटना के वक्त वार्ड में बच्ची के पास सिर्फ उसकी मां और दादी ही मौजूद थीं. पुलिस के मुताबिक, बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति के अंदर आने का कोई सुराग नहीं मिला है. वार्ड के भीतर सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण पुलिस अस्पताल के गलियारों और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मां और दादी दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments