Homeभारतमहाराष्ट्राभिवंडी में तंबाकू के अवैध स्टॉक पर मुंढे टीम की रेड, बंद...

भिवंडी में तंबाकू के अवैध स्टॉक पर मुंढे टीम की रेड, बंद फ्लैट से बड़ी खेप बरामद

महाराष्ट्र के भिवंडी में FDA ने भोईवाड़ा पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है. समरूबाग इलाके की एक रिहायशी इमारत के दो फ्लैटों से प्रतिबंधित गुटखा, फ्लेवर्ड टोबैको और पान मसाला बरामद किया गया है.

महाराष्ट्र के भिवंडी में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने प्रतिबंधित तंबाकू प्रोडक्ट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को टीम तुकाराम मुंढे ने भोईवाड़ा पुलिस के साथ मिलकर समरूबाग इलाके में एक रिहायशी इमारत के दो फ्लैटों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा, फ्लेवर्ड टोबैको और पान मसाला जब्त किया. यह कार्रवाई करिवली रोड पर स्थित ‘सलीम मंजिल’ नाम की इमारत में की गई.

पुलिस के मुताबिक, इस इमारत में प्रतिबंधित तंबाकू प्रोडक्ट्स रखे होने की जानकारी मिली थी. इस सूचना के आधार पर पुलिस करीब एक महीने से मामले की जांच कर रही थी. बुधवार सुबह FDA की टीम जब मौके पर पहुंची तो दोनों फ्लैटों पर ताले लगे हुए थे.

दोनों फ्लैट बंद मिलने के बाद FDA अधिकारियों ने भोईवाड़ा पुलिस की मदद ली. इसके बाद पंचनामा प्रक्रिया पूरी की गई और दोनों फ्लैटों के ताले तोड़े गए. अधिकारियों ने अंदर पहुंचकर दोनों फ्लैटों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान वहां प्रतिबंधित तंबाकू प्रोडक्ट्स की बड़ी खेप बरामद हुई.

कार्रवाई के दौरान बरामद सामान में प्रतिबंधित गुटखा, फ्लेवर्ड टोबैको और पान मसाला शामिल है. हालांकि, जब्त किए गए पूरे स्टॉक की अभी तौल की जा रही है. सामान की पूरी तौल होने के बाद ही उसकी कुल कीमत सामने आएगी.

वसीम अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू प्रोडक्ट्स जमा करने के आरोप में वसीम अंसारी नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अब FDA और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू प्रोडक्ट्स रिहायशी इमारत के दो फ्लैटों में कैसे पहुंचाए गए और इन्हें यहां क्यों जमा किया गया था.

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा और फ्लेवर्ड टोबैको प्रोडक्ट्स की सप्लाई पर कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल जब्त स्टॉक की पूरी तौल और आकलन के बाद ही इसकी कीमत का पता चलेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments