Homeभारतदिल्लीदिल्ली के 5 स्टार होटल की किचन में कॉकरोच-मक्खियां, फंगस वाले फल...

दिल्ली के 5 स्टार होटल की किचन में कॉकरोच-मक्खियां, फंगस वाले फल मिले, लाइसेंस निलंबित

दिल्ली के 5 सितारा होटल में FSSAI जांच के दौरान गंदगी, फंगस लगे खाद्य पदार्थ, कॉकरोच और मक्खियां मिलीं। होटल का अनुपालन स्कोर सिर्फ 30 फीसदी रहा। 74 किलोग्राम/लीटर खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। कोल्ड स्टोरेज, वेंटिलेशन और वेज-नॉनवेज स्टोरेज में भी खामियां मिलीं।

नई दिल्लीः दिल्ली के एक 5 सितारा होटल में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के गंभीर उल्लंघन का मामला सामने आया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने जांच के दौरान गंदगी, फंगस लगे फल-सब्जियां, कॉकरोच और मक्खियां मिलने के बाद सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कंपनी को लाइसेंस निलंबन की अवधि के दौरान खाद्य कारोबार बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

FSSAI ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्राधिकरण के मुताबिक, खाद्य परिसर के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां मिलीं।

कंपनी को जांच में केवल 30 फीसदी अनुपालन स्कोर मिला।

खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले क्षेत्रों में पानी जमा होने, दुर्गंध, गंदगी और साफ-सफाई के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने जैसी समस्याएं पाई गईं।

जांच के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं।

टमाटर, पपीते, गुड़ और काजू में फंगस पाया गया। इसके अलावा सड़ी हुई शिमला मिर्च और खराब हो चुका खाना पकाने का तेल भी मिला।

खाद्य पदार्थों के भंडारण में भी कई खामियां थीं। शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री को अलग-अलग रखने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।

किचन में सड़े फल-सब्जियां और खराब तेल मिला

FSSAI के अधिकारियों को परिसर में कीट नियंत्रण की व्यवस्था में भी गंभीर कमियां मिलीं। जांच के दौरान किचन में कॉकरोच और मक्खियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई 74 किलोग्राम/लीटर खाद्य सामग्री को नष्ट कराया।

स्टोरेज से लेकर किचन तक मिलीं कई खामियां

निरीक्षण में फूड स्टोरेज और कोल्ड-चेन से जुड़ी भी कई कमियां सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि वेज और नॉन-वेज खाद्य सामग्री को ठीक से अलग नहीं रखा गया था और मीट के भंडारण की व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं थी। कोल्ड स्टोरेज में कंडेन्सेशन से पानी खाद्य पदार्थों पर गिर रहा था। इसके अलावा रेफ्रिजरेशन लीकेज, ज्यादा बर्फ जमने, प्लास्टर उखड़ने, खराब वेंटिलेशन और रोशनी की कमी जैसी खामियां भी मिलीं। निरीक्षण में कंपनी का अनुपालन स्कोर सिर्फ 30 फीसदी रहा, जिसके बाद FSSAI ने तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित कर खाद्य कारोबार बंद रखने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments