Homeभारतमध्यप्रदेशट्रेन और प्लेन से नहीं, अब स्लीपर बस से हो रही है...

ट्रेन और प्लेन से नहीं, अब स्लीपर बस से हो रही है ड्रग्स की तस्कीर, 1.19 करोड़ के माल के साथ पकड़ी गई नाइजीरियन महिला

मध्यप्रदेश इंदौर में डीआरआई ने एक बड़ी कार्रवाई की है। नाइजीरियन महिला एक करोड़ 19 लाख रुपए की ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। महिला स्लीपर बस से माल लेकर पुणे जा रही थी। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

हाइलाइट्स

इंदौर में ड्रग्स के साथ पकड़ी गई नाइजीरियन महिला
स्लीपर बस से पुणे जा रही थी महिला, 1.19 करोड़ का माल मिला
डीआरआई ने महिला को बस से पकड़ा
इससे पहले भी एक नाइजीरियन महिला ड्रग्स के साथ पकड़ी गई थी

इंदौर: मध्य प्रदेश में ड्रग्स की तस्करी के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल हो रहा है। ट्रेन और प्लेन से नहीं, अब स्लीपर बसों का इस्तेमाल हो रहा है। ड्रग पैडलर के रूप में नाइजीरियन महिला काम कर रही हैं। इंदौर पुलिस ने बस से पुणे जा रही नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है।

24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया

डीआरआई ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में नाइजीरिया की 24 वर्षीय महिला को इंदौर में गिरफ्तार किया है। इसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर विदेशी महिला को इंदौर के तीन इमली चौराहे के पास रोका गया, जब वह बस के जरिए पुणे जाने वाली थी।

गांजा और ड्रग्स मिले

उन्होंने बताया कि महिला के बैग की तलाशी के दौरान अलग-अलग पॉलीथिन में रखा गया 1,120 ग्राम एम्फेटामाइन, 296 ग्राम एमडीएमए (एक्स्टेसी) और ‘हाइड्रोपोनिक्स’ पद्धति से उगाया गया 10 ग्राम गांजा बरामद किया गया। ‘हाइड्रोपोनिक्स’ ऐसी आधुनिक कृषि प्रणाली है जिसमें पौधों को मिट्टी के बजाय केवल पानी और पोषक तत्वों के घोल की मदद से उगाया जाता है।

1.19 करोड़ रुपए का ड्रग्स बरामद

अधिकारियों ने बताया कि नाइजीरियाई महिला के पास मिले मादक पदार्थों की कीमत 1.19 करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया और विस्तृत जांच जारी है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में पहले भी नाइजीरिया की महिला पकड़ी गई थी। वो भी बाहर से आई थी। ऐसे में पुलिस अब नेटवर्क के तह तक जाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments