Homeभारतदिल्लीदिल्ली के संगम विहार में सनसनीखेज चोरी, 45 मिनट में घर से...

दिल्ली के संगम विहार में सनसनीखेज चोरी, 45 मिनट में घर से लाखों रुपये के गहने-कैश साफ

दिल्ली के संगम विहार में रविवार रात परिवार के घर से बाहर होने के दौरान चोरी हो गई। करीब 45 मिनट के अंतराल में बदमाशों ने घर के गेट, शीशे और ताले तोड़कर नकदी और सोने के आभूषण समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में रविवार रात एक घर में लाखों रुपये और गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम के साथ पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए।

पीड़िता मोमीना ने बताया रविवार को परिवार उनकी पोती का जन्मदिन मनाने सुंदर नर्सरी गया था। इसके बाद सभी लाजपत नगर में डिनर करने पहुंचे। लौटने से पहले उनकी बेटी ने केक काटने की बात कही, जिसके बाद परिवार हौज खास चला गया। इसी दौरान उनका बेटा फर्दीन किसी काम से बाहर चला गया।

45 मिनट के दौरान चोरों ने घर को बनाया निशाना

मोमीना के मुताबिक, उन्होंने अपने पति को फोन किया था। पति ने करीब 30-45 मिनट में घर पहुंचने की बात कही। मोमीना ने बताया कि परिवार के घर लौटने में थोड़ी देर हो रही थी। इसी करीब 45 मिनट के दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया।

घर वापस लौटे तो टूटा था गेट लॉक

पीड़िता ने बताया कि जब उनके पति घर पहुंचे तो उन्होंने फोन कर पूछा कि ऊपर वाला गेट या दूसरा गेट खुला छोड़ दिया गया था क्या। उन्होंने जवाब दिया कि घर पर उनका बड़ा बेटा फर्दीन था और उसने गेट लॉक किया होगा। इसके बाद पति ने बताया कि घर के दरवाजे खुले पड़े हैं, शीशा टूटा हुआ है और ऊपर का गेट भी तोड़ा गया है।

लाखों रुपये के गहने चोरी

मोमीना के अनुसार, घर के ड्रेसिंग एरिया समेत कई जगहों के ताले तोड़े गए थे। उनकी बहू की चेन और नकदी, उनकी और बेटियों के सोने के कड़े और अन्य कीमती आभूषण घर से गायब मिले। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकतीं और पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि चोरी के पीछे कौन है।

वहीं अब दिल्ली पुलिस फॉरेंसिक सबूतों और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments