यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आजाद समाज पार्टी ने 42 विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आजाद समाज पार्टी ने 42 विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में अनुसूचित जाति के सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवार शामिल हैं। इनके अलावा 13 ओबीसी और 9 मुस्लिम उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसके साथ ही आजाद समाज पार्टी यूपी में अब तक 87 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी हैं।
आजाद समाज पार्टी के एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूपी चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई है। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाद के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। बताया गया कि 31 जुलाई को विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद अब संगठनात्मक तैयारियों को और मजबूत करते हुए यह दूसरी सूची जारी की जा रही है।बता दें कि आजाद समाज पार्टी भी बसपा की तर्ज पर जिनको विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त करती है, वही प्रत्याशी होते हैं।
किनको कहां से मिला टिकट?
मुजफ्फरनगर -मीरपुर सीट- रविंद्र भाटी
संभल- चंदौसी सीट – रमेश गंधर्व
रामपुर – स्वार सीट – इरफ़ान अल्वी
अमरोहा – हसन पुर सीट – चौधरी शाहनवाज
बुलंदशहर – सिकंदराबाद सीट – ललित भाटी
अलीगढ़- शहर सीट – फ़रीद अल्वी प्रधान
एटा – मरहरा सीट -चंद्र प्रकाश
एटा-जलेसर – प्रवेंद्र कुमार
बरेली – मीरगंज सीट – डॉ जावेद
बरेली-भोजीपुरा सीट – ख़ुर्शीद में
लखीमपुर खीरी- धौरहरा सीट – सुरेश चंद्र लोधी
सीतापुर- सिंधौली सीट – बाल गोविंद राजवंशी
हरदोई – सांडी सीट – जय प्रकाश
उन्नाव – बंगारमऊ सीट – मुसब्बिर खान
उन्नाव-सफीपुर – राज कुमार गौतम
उन्नाव-मोहान – मनोज कुमार
रायबरेली – सरेनी – केशवलाल रावत
अमेठी – जगदीश पुरम- सुनील राज
अमेठी-गौरीगंज – दिनेश साहू
सुल्तानपुर- सदर सीट- अनीस अहमद खां
फर्रुखाबाद – कायमगंज सीट – रविंद्र पाल सिंह
औरैया-औरैया – विजय जे गौतम
कानपुर देहात – सिकंदरा सीट – रविंद्र पाल फौजी
कानपुर नगर – घाटमपुर सीट – अर्पित आज़ाद
झांसी – गरौठा – पीतांबर पटेल
बांदा – नरैनी सीट -सुनील कुमार वर्मा
प्रयागराज – फूलपुर – शाहिद अख़्तर खान
प्रयागराज-करछना – चंदन पासी
प्रयागराज – कोराव – दिनेश चौधरी
बाराबंकी – सदर सीट – कपिल वर्मा पटेल
बाराबंकी-हैदरगढ़ – रामहेत रावत
अयोध्या – गोसाईगंज- मनोज कुमार यादव
अंबेडकर -अकबरपुर – महेंद्र राजभर
बहराइच- बलहा – जेपी राव
बलरामपुर- बलरामपुर- लालजी लहरी
गोंडा -गोंडा सदर – मोबीन अहमद
गोंडा-गौरा सीट -सुरेश यादव
सिद्धार्थनगर – इटवा – कालीचरण यादव
मऊ – मुहम्मदाबाद – प्रेमचंद्र राम
चंदौली – चकिया – सिद्धार्थ प्राण बाहू
वाराणसी- शिवपुर – मनोज कुमार यादव
सोनभद्र – रोबर्ट्सगंज – राहुल कुमार

