Homeक्राइमभोपाल में महिला दारोगा की हत्या... प्रेमी ने हथौड़े से वार कर...

भोपाल में महिला दारोगा की हत्या… प्रेमी ने हथौड़े से वार कर ली जान…फिर खुद भी जान दी

भोपाल में 45 वर्षीय महिला RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की लेक पर्ल वैली कॉलोनी में उनका शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला. पास में हथौड़ा बरामद हुआ है. पुलिस को मीनाक्षी के साथ रह रहे पवन कुमार द्विवेदी पर हत्या का शक है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की लेक पर्ल वैली कॉलोनी में परिवहन विभाग की महिला आरटीओ इंस्पेक्टर की सनसनीखेज हत्या से हड़कंप मच गया. 45 वर्षीय मीनाक्षी गोखले का शव उनके घर में खून से लथपथ मिला. शव के पास ही पुलिस को हथौड़ा पड़ा मिला है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका है.

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मीनाक्षी गोखले के साथ रह रहे पवन कुमार द्विवेदी, निवासी सीधी, पर हत्या का शक है. बताया जा रहा है कि पवन करीब 2 दिन पहले ही भोपाल आया था और मीनाक्षी के साथ रह रहा था. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था. आशंका है कि शादी से इनकार को लेकर हुए विवाद के बाद पवन ने हथौड़े से मीनाक्षी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपी प्रेमी ने भी दी जान

हत्या के बाद आरोपी घर से करीब 20 मीटर दूर चला गया और एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही खजूरी सड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसीपी बैरागढ़ आदित्य राज सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह एक कॉलोनी में एक महिला की हत्या हुई है और पास में ही एक युवक ने फांसी लगाई है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हत्या की असली वजह क्या थी, वारदात के समय दोनों के बीच क्या विवाद हुआ और घटना में इस्तेमाल हथौड़ा किस तरह इस्तेमाल किया गया, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments