Homeमनोरजनग्लोबल स्टेज पर डराने वाली जम्मू की बेटी अर्शिया अब टीवी पर...

ग्लोबल स्टेज पर डराने वाली जम्मू की बेटी अर्शिया अब टीवी पर बनीं घर-घर की पसंद

अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट’ में जजों के रोंगटे खड़े करने वाली अर्शिया शर्मा के करियर का सबसे सुनहरा दौर
ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘मायरा’ के किरदार से जीता दर्शकों का दिल, जम्मू से मुंबई तक का संघर्ष लाया रंग

विशेष संवाददाता, मुंबई : कहते हैं कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या आधुनिक सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। इस बात को सच कर दिखाया है जम्मू की रहने वाली प्रतिभावान कलाकार अर्शिया शर्मा ने। मात्र कुछ ही सालों के भीतर अर्शिया ने न सिर्फ भारत के बड़े डांस मंचों पर अपनी धाक जमाई, बल्कि ‘अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट’ (AGT) के ग्लोबल मंच पर जजों के रोंगटे खड़े कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। वर्तमान में वह अपने करियर के सबसे शानदार पीक टाइम का आनंद ले रही हैं, जहां स्टार प्लस के आइकॉनिक शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘मायरा’ के किरदार में उनकी एक्टिंग को घर-घर में बेहद पसंद किया रहा है।

बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के सीखा डांस

अर्शिया का यह सफर आसान नहीं था। उनका जन्म जम्मू के एक बेहद साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता एक छोटे व्यवसायी हैं और मां गृहणी हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण उनके पास किसी बड़े शहर में जाकर महंगे डांस एकेडमी में दाखिला लेने की सुविधा नहीं थी। इसके ऊपर एक और बड़ी चुनौती यह थी कि शुरुआती दिनों में जम्मू में कोई फॉर्मल या प्रोफेशनल डांस स्टूडियो भी नहीं था। लेकिन जहां सुविधाएं कम थीं, वहां अर्शिया की जिद बड़ी थी। उन्होंने हार नहीं मानी और इंटरनेट व यूट्यूब के ऑनलाइन वीडियो देख-देखकर खुद ही अभ्यास करना शुरू किया। घर की छोटी और अस्थाई जगहों को ही उन्होंने अपना डांसिंग फ्लोर बना लिया और दिन-रात कड़ा अभ्यास किया।

जिम्नास्टिक्स से मिला बॉडी को लचीलापन

डांस में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए अर्शिया ने सबसे पहले खुद को जिम्नास्टिक्स में तपाया। इसके लिए वह मौलाना आज़ाद इनडोर स्टेडियम में घंटों पसीना बहाया करती थीं। उनकी इसी कड़ी मेहनत का नतीजा था कि उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। इस खेल से उन्होंने जो शरीर का लचीलापन हासिल किया, उसने आगे चलकर उनके हॉरर डांस को बिल्कुल अनोखा और अविश्वसनीय बना दिया।
करियर का स्वर्णिम दौर: ‘मायरा’ बनकर जीत रहीं दिल

कलर्स टीवी के शो ‘मंगल लक्ष्मी’ से अपने अभिनय की शुरुआत करने के बाद, आज अर्शिया अपने करियर के सबसे सुनहरे मुकाम पर हैं। ‘ये रिश्ता क्या
कहलाता है’ में ‘मायरा’ का मुख्य और आकर्षक किरदार निभाकर वह टीवी इंडस्ट्री में छा गई हैं। शो में उनके एक्सप्रेशन्स, इमोशन्स और बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कल तक जो लड़की जम्मू के एक छोटे से कमरे में ऑनलाइन वीडियो देखकर डांस स्टेप्स सीखती थी, आज वह अपनी कड़ी मेहनत और अभिनय के दम पर भारतीय टेलीविजन की सबसे चमकती कलाकारों में से एक बन चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments