Homeभारतदिल्लीदिल्ली : शी जिनपिंग के विरोध में भारत मंडपम् के पास प्रदर्शन...

दिल्ली : शी जिनपिंग के विरोध में भारत मंडपम् के पास प्रदर्शन की कोशिश; 25 से ज्यादा तिब्बतियों को हिरासत में लेकर छोड़ा

ब्रिक्स समिट के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विरोध में भारत मंडपम के पास प्रदर्शन की कोशिश कर रहे 25 से ज्यादा तिब्बती प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। सुरक्षा के चलते वीवीआईपी रूट पर प्रदर्शन रोका गया था। जिस कारण मजनू का टीला में भी निगरानी बढ़ाई गई है।

नई दिल्लीः ब्रिक्स समिट में आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विरोध में भारत मंडपम के पास वीवीआईपी रूट पर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे 25 से ज्यादा तिब्बती प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि, पहले से बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया। कुछ देर बाद जरूरी कार्रवाई के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तिब्बत समर्थक संगठनों की ओर से लगातार दूसरे दिन विरोध-प्रदर्शन की कोशिश की गई।
इससे पहले शुक्रवार सुबह ‘स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत’ (SFT) के पांच कार्यकर्ताओं ने प्रगति मैदान टनल के खंभों पर चढ़कर तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज फहराया था और शी जिनपिंग के खिलाफ नारेबाजी की थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों को हिरासत में लिया था। शनिवार रात को एक बार फिर प्रदर्शन की कोशिश होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गईं।
खासकर भारत मंडपम, प्रगति मैदान और वीवीआईपी आवाजाही वाले रास्तों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई।

मजनू का टीला में बढ़ाई निगरानी

तिब्बती शरणार्थी क्षेत्र मजनू का टीला में भी अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। यहां पुलिस की निगरानी बढ़ाने के साथ आने-जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि सम्मेलन के दौरान तिब्बत समर्थक संगठन अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार ब्रिक्स सम्मेलन में कई देशों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी और उनके आवागमन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लुटियंस दिल्ली से लेकर भारत मंडपम और उससे जुड़े वीवीआईपी रूट पर सुरक्षा का घेरा कड़ा किया है। किसी भी तरह के प्रदर्शन की कोशिश को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ निगरानी भी बढ़ाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments