Homeभारतउत्तरप्रदेशश्रावस्ती: भिनगा में AIMIM का बिना अनुमति शक्ति प्रदर्शन पड़ा भारी, प्रदेश...

श्रावस्ती: भिनगा में AIMIM का बिना अनुमति शक्ति प्रदर्शन पड़ा भारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत 50-60 कार्यकर्ताओं पर FIR

भिनगा में बिना अनुमति रोड शो निकालने पर एआईएमआईएम नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली और हाजी दद्दन खां सहित कई कार्यकर्ताओं को रोका। हाजी दद्दन खां को पार्टी की सदस्यता दिलाने के दौरान यह भीड़ जुटी थी।

श्रावस्ती: जिला मुख्यालय भिनगा में बिना अनुमति सड़क पर शक्ति प्रदर्शन और रोड शो करना AIMIM नेताओं और कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। पुलिस ने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, हाजी दद्दन खां समेत करीब 50-60 कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि बसपा से निष्कासित नेता हाजी दद्दन खां को AIMIM की सदस्यता दिलाने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जुटे थे। इसी दौरान काफिले के साथ शहर में शक्ति प्रदर्शन और रोड शो निकाला गया। पुलिस के अनुसार जुलूस/रोड शो के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

कोतवाली के पास पुलिस ने रोका काफिला

भिनगा कोतवाली के पास पहुंचने पर पुलिस ने काफिले को घेर लिया और सड़क पर ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली से काफी देर तक पूछताछ की। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी के बीच रोड शो को आगे बढ़ने से रोक दिया गया।

भाजपा और बसपा छोड़कर AIMIM में आए नेता

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में भाजपा और बसपा से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने AIMIM का दामन थामा है। हाजी दद्दन खां की पार्टी में एंट्री के दौरान जुटे समर्थकों की भीड़ को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि बिना अनुमति सड़क पर कार्यक्रम आयोजित करने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया।

पुलिस कार्रवाई से राजनीतिक हलके में हलचल

FIR दर्ज होने के बाद जिले की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पुलिस की कार्रवाई को कानून-व्यवस्था के उल्लंघन के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर बिना अनुमति भीड़ जुटाकर यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद AIMIM नेताओं और समर्थकों के बीच भी चर्चा तेज है। वहीं पुलिस की FIR ने जिले में नए सियासी समीकरणों को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments