Homeभारतउत्तरप्रदेशमेरठ के अविका होटल में भीषण आग; धू-धूकर जले सामान, दो गाड़ियां...

मेरठ के अविका होटल में भीषण आग; धू-धूकर जले सामान, दो गाड़ियां स्वाहा

मेरठ के होटल में आग लगने का मामला सामने आया है। भीषण अगलगी की घटना में होटल परिसर में खड़ी दो गाड़ियां भी चपेट आईं। उनके खाक होने की खबर सामने आई है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ के अविका होटल में भीषण आगजनी का मामला सामने आया है। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके में दिल्ली रोड पर स्थित अविका होटल में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर होटल में खड़ी दो गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। पुलिस और दमकल टीम घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग की लपटें खिड़कियों से बाहर निकलती दिखीं। इससे लोग दहशत में आ गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

रिठानी में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब अविका होटल में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग ने कुछ ही देर में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। होटल के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सजावटी सामान और अन्य जरूरी सामान धू-धूकर जलने लगा।

आग इतनी विकराल थी कि करोड़ों की कीमत का होटल कुछ ही देर में जलकर खाक हो गया। इस दौरान होटल परिसर में खड़ी ब्रेजा कार में भी आग लग गई। इसमें CNG गैस सिलेंडर नहीं फटने बड़ी तबाही टल गई।

क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते लपटों ने पूरे परिसर को घेर लिया। आग की गर्मी और धुएं के कारण आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया। होटल के बाहर खड़ी दो कारें भी आग की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते जलकर राख हो गईं। आग ने सबसे ज्यादा नुकसान होटल के अंदर किया।

होटल के फर्नीचर, कमरे और हॉल में रखा सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जलकर बर्बाद हो गए। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दमकल की टीमों को आग बुझाने के लिए करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

फायर टीम ने संभाला मोर्चा

होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही मेरठ पुलिस और फायर विभाग की तीन टीमें और तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 100 पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू के लिए मोर्चा संभाला। दमकलकर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। फायर विभाग की टीम आग के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होने की बात कही जा रही है।

करोड़ों के नुकसान की आशंका

भीषण आग में होटल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह जल चुका है। दो कारों समेत होटल के फर्नीचर और अन्य सामान के जलने से भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग की ओर से आग लगने के कारणों के साथ-साथ मौके पर सुरक्षा इंतजामों की भी जांच चल रही है।

एसपी सिटी मेरठ विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग के दौरान होटल में मौजूद करीब डेढ़ दर्जन स्टॉफ और अन्य लोगो को रेस्क्यू किया गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments