Homeभारतउत्तरप्रदेशछेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने जान दे दी... परिजनों का आरोप-...

छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने जान दे दी… परिजनों का आरोप- स्कूल जाते समय पीछा करता था युवक

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां छेड़छाड़ से परेशान होकर हाईस्कूल छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना को लेकर छात्रा के परिजनों ने गांव के एक युवक पर लगातार पीछा करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से दुखद घटना सामने आई है. गजरौला क्षेत्र के एक गांव में हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक छात्रा का पीछा करता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था. इसी वजह से वह परेशान थी. मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है. मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है.

मामला अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव का है. मृतक लड़की हाईस्कूल में पढ़ती थी. परिजनों का आरोप है कि गांव का रहने वाला नय्यूम नाम का युवक छात्रा को लगातार परेशान करता था. स्कूल आते-जाते समय वह छात्रा का पीछा करता और उसके साथ छेड़छाड़ करता था. छात्रा इससे काफी परेशान थी और उसने इस बारे में घरवालों को जानकारी भी दी थी.

परिजनों के मुताबिक, छात्रा की शिकायत के बाद उन्होंने इस मामले में आरोपी के परिवार से भी बात करने की कोशिश की थी. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने नय्यूम के भाई नासिर से छात्रा को परेशान किए जाने की शिकायत की थी. शिकायत पर नासिर ने परिजनों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें धमकी दी थी.

परिवार का कहना है कि शिकायत के बाद भी छात्रा को परेशान किया जाता रहा. परिजनों के आरोपों के मुताबिक, छात्रा लगातार इस स्थिति से परेशान थी. इसके बाद छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू की गई. परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने नय्यूम और उसके भाई नासिर के खिलाफ केस दर्ज किया है. मुख्य आरोपी नय्यूम को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, दूसरे आरोपी नासिर की तलाश की जा रही है. पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

एसपी अमरोहा लखन सिंह यादव के मुताबिक, मामले में कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments