Homeभारतमध्यप्रदेश'काम के बदले सेवा शुल्क भी लेते', बुजुर्ग की पीठ पर सवार...

‘काम के बदले सेवा शुल्क भी लेते’, बुजुर्ग की पीठ पर सवार होने वाले पटवारी का ग्रामीणों ने खोला काला चिट्ठा, कलेक्टर ने करवाया सस्पेंड

सीधी जिले के माटा गांव के हल्का पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। सर्वे के लिए गए पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर सवार होकर नाला पार किया था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे थे।

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में तैनात एक हल्का पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की टीम हरकत में आई। इसके बाद अपर कलेक्टर गांव में जांच के लिए पहुंच गए।

एडीएम पहुंचे गांव

सीधी के माटा गांव से वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर एक्शन में आ गए। कलेक्टर ने तुरंत जांच के आदेश दिए। विकास मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर बीपी पांडेय माटा गांव पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। इस दौरान पटवारी को लेकर ग्रामीणों ने कई चौंकाने वाली जानकारी सामने दी है।

सुविधा शुल्क लेने के भी आरोप

एडीएम के सामने जनसुनवाई में ग्रामीणों ने पटवारी का काला चिट्ठा खोल दिया है। उनके सामने ग्रामीणों ने कई शिकायत रखी है। शिकायतों में शासकीय पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र आदि के संबंध में सेवा शुल्क मांगे जाने का जिक्र किया है।

पटवारी को किया गया सस्पेंड

मामले में SDM गोपद बनास प्रिया पाठक ने पटवारी हल्का माटा नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया असंवेदनशील एवं अपमानजनक व्यवहार पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत यह कार्रवाई की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये था पूरा मामला

मटा गांव में बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पटवारी ने पार किया था नाला
नाला पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम पहुंची मटा गांव
एसडीएम ने पटवारी नीलेश नामदेव को किया सस्पेंड

जांच भी है जारी

पटवारी को सस्पेंड किए जाने के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि विंध्य क्षेत्र में बाढ़ से काफी तबाही हुई थी। इसके बाद सरकार ने नुकसान के सर्वे के निर्देश दिए थे। सर्वे करने के लिए ही पटवारी गांव पहुंचा था। बीच में पड़ने वाले नाले को पार करने के लिए वह बुजुर्ग की पीठ पर सवार हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments