Homeभारतमहाराष्ट्रामुंबई में बकाया GST निपटाने के नाम पर 7.99 करोड़ की ठगी,...

मुंबई में बकाया GST निपटाने के नाम पर 7.99 करोड़ की ठगी, आरोपी फरार

मुंबई में साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है। एक अधिकारी से कथित तौर पर 7.99 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मुंबई: बांद्रा पुलिस ने एक अधिकारी से कथित तौर पर 7.99 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में 3लोगों के खिलाफ बीकेसी पुलिस ने केस दर्ज किया है। इन आरोपियों में हिरेन उर्फ रोमी भगत और उसके सहयोगियों के नाम शामिल हैं ।आरोप है कि कंपनी के करीब 11 करोड़ रुपये के लंबित GST बकाये को निपटाने में मदद करने का झांसा देकर पीड़ित से करोड़ों रुपये लिए गए। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

क्या है मामला?

एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता अमित टिपनिस (50) दादर के रहने वाले हैं और BWW गग्लोबल कंपनी में मैनेजर रह चुके हैं। कोविड महामारी के दौरान 2020 में कंपनी का कारोबार बंद हो गया था। इसके बाद कंपनी से जुड़ी करीब 11 करोड़ रुपये की देनदारियां टिपनिस पर आ गई थीं। सितंबर 2023 में अधिवक्ता प्रकाश निचानी के माध्यम से उनकी मुलाकात हिरेन भगत और आकाश गुप्ता से हुई। दोनों ने कथित तौर पर GST मामलों को सुलझाने में मदद का भरोसा दिया।

कैसे की ठगी?

आरोप है कि उन्होंने टिपनिस को कंपनी के प्रभारी सचिन अधिकारी के खिलाफ गुवाहाटी में शिकायत करने की सलाह भी दी। जनवरी 2024 में भगत के किसी अन्य मामले में गिरफ्तार होने के बाद गुप्ता कथित तौर पर टिपनिस से अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराने लगा। उसने GST विभाग में अपने संपर्क होने का दावा करते हुए बैंक खाता फ्रीज कराने की धमकी भी दी। इसके बाद वाशी स्थित टिपनिस का खाता GST अधिकारियों ने फ्रीज कर दिया।

8 करोड़ रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर

आरोप है कि भरोसा करके टिपनिस ने करीब 8 करोड़ रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर किए। इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट पूजन परमार को 5 लाख रुपये फीस भी दी। अगस्त 2024 से लगातार संपर्क के बावजूद कोई समाधान नहीं मिला। मार्च में वर्ली में उन्होंने आरोपियों से मुलाकात की और इस दौरान भगत ने कथित तौर पर उन्हें धमकाया। इसके बाद उन्होंने बीकेसी पुलिस का रुख किया। मामले की जांच जारी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments