Homeभारतमहाराष्ट्राअमृता फडणवीस के इवेंट के लिए रोका गया ट्रैफिक, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाई...

अमृता फडणवीस के इवेंट के लिए रोका गया ट्रैफिक, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाई महिला- इमरजेंसी है, प्लीज मुझे जाने दीजिए

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस, ‘क्वींस ड्राइव क्लब 6.0 सुपरकार रैली’ को हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। इस कार्यक्रम और सुरक्षा इंतजामों के कारण सड़कें बंद कर दी गई थीं। इस दौरान एक महिला रो-रोककर उसे रास्ता देने की गुहार लगाती नजर आई।

मुंबई : क्वींस ड्राइव क्लब की ओर से मुंबई में एक कैंसर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी शामिल हुईं। उन्होंने कैंसर जागरूकता के लिए आयोजित कार ड्राइव में हिस्सा लिया। इस दौरान वह कार ड्राइव को रवाना करने ही वाली थीं कि एक महिला बीच में आ गई और उसने उसकी कार को रास्ता देने की अपील की। महिला रो-रो कर चीख रही थी कि उसे इमरजेंसी है, तुरंत निकलने दें। उसने कहा कि वह डेढ़ घंटे से फंसी है, उसकी जिंदगी और मौत का सवाल है। महिला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़-जोड़कर उसे रास्ता देने की अपील करती नजर आ रही है।

इवेंट की कवरेज करने आए मीडियावालों के सामने वॉइट टी शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में एक अधेड़ उम्र की महिला आती है। वह चीख-चीखकर कहती है, ‘गाइज, मुझे एक इमरजेंसी है। मेरे घर में एक इमरजेंसी है। मेरी कार फंसी है। कृपया मुझे जाने दें। मैं मर जाऊंगी… प्लीज मुझे निकलने दें।’

हाथ जोड़कर रोती-गिड़गिड़ाती रही महिला

महिला से कोई वहां से हटने और कार्यक्रम के ठीक से चलने देने के लिए कहता है तो महिला कहती है, ‘नहीं, नहीं… मै माफी मांगती हूं, प्लीज, प्लीज मैं हाथ जोड़ती हूं, मेरी कार को रास्ता दें।’ महिला की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह कहती है, ‘प्लीज, प्लीज.. मुझे यहां से निकलना है। आप नहीं जानते… बस मुझे यहां से निकलना है.. प्लीज…प्लीज…प्लीज… मैं आपके हाथ जोड़ती हूं।’

अमृता फडणवीस ने नहीं दिया कोई रिएक्शन

महिला कहती है कि ट्रैफिक रोका गया है। वह पिछले डेढ़ घंटे से फंसी है। वह अब और इंतजार नहीं कर सकती। बस उसे जाने का रास्ता दें। हालांकि महिला की तमाम मिन्नतों के बाद भी उसे सिक्यॉरिटी के लोग पकड़कर पीछे ले जाते हैं और उसे निकलने का रास्ता नहीं मिलता। इस दौरान अमृता फडणवीस सब देखती रहीं लेकिन उन्होंने न तो इस पर कोई रिएक्शन दिया और न ही कोई हस्तक्षेप किया।

अमृता फडणवीस के इस मामले में कोई हस्तक्षेप न करने पर लोगों ने उनकी आलोचना की। कुछ लोगों ने कहा कि महिला रो रही है, चिल्ला रही है लेकिन अमृता फडणवीस मुस्कुरा रही हैं। एक ने कहा कि ‘वह हंस रही हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि वीआईपी मूवमेंट में हमेशा ट्रैफिक ब्लॉक कर दिया जाता है। कोई मरे या जिए, इससे किसी नेता या अफसर को फर्क नहीं पड़ता।

अमृता फडणवीस ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया

वहीं इस प्रोग्राम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सलाह देते हुए अमृता फडणवीस कहा कि वे लोकसभा में नेता विपक्ष हैं। उन्हें ऐसे मुद्दे उठाने चाहिए, जिनसे जनता का सरोकार हो, वे अक्सर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जिनसे जनता का सरोकार नहीं होता है। सरकार अच्छा कार्य कर रही है तो उस पर बेवजह टिप्पणी करना ठीक नहीं है। अगर विपक्ष सही मुद्दे उठाए और सकारात्मक तरीके से अपनी भूमिका निभाए तो यह बेहतर होगा।

स्वरा भास्कर पर साधा निशाना

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के हाल में दिए एक बयान को लेकर अमृता फडणवीस ने कहा कि वह उनके बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि एक महिला के लिए आत्मसम्मान महत्वपूर्ण है। इससे बढ़कर कुछ नहीं है। आज के समय को उस समय से जोड़ना ठीक नहीं है। उस समय कोर्ट और पुलिस जैसी व्यवस्थाएं नहीं थीं, लेकिन आज हमारे पास कोर्ट और पुलिस की व्यवस्था है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments