Homeभारतउत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात मंदिर जा रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म,...

मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात मंदिर जा रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात मंदिर जा रही 14 वर्षीय नाबालिग युवती को रास्ते से जबरन उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्.य आरोपियों की तलाश जारी है।

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के एक गांव में जन्माष्टमी की रात मंदिर जा रही 14 वर्षीय नाबालिग युवती को रास्ते से जबरन उठाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

मामला दो समुदायों से जुड़ा

जानकारी के मुताबिक, छपार क्षेत्र के छपरा गांव की रहने वाली किशोरी 4 सितंबर की रात जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही समीर ने अपने दो साथियों वलीन और सलमान के साथ मिलकर उसे रास्ते से जबरन अपने साथ ले लिया। इसके बाद उसे समीर के घर के एक कमरे में ले जाने का आरोप है।

आरोपी के घर से मिली नाबालिग

इधर, काफी देर तक किशोरी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान वह आरोपी के घर से बरामद हुई। परिजनों का कहना है कि किशोरी की हालत देखकर उन्होंने उससे जानकारी ली, जिसके बाद उसने पूरी घटना के बारे में बताया।

मुख्य आरोपी समीर गिरफ्तार

पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर सुनील कुमार के मुताबिक, मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दो अन्य आरोपियों के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी से सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोपियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और उनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए मामले में किसी तरह का समझौता न होने देने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments