Homeभारतमहाराष्ट्रामहाराष्ट्र: पालघर में अस्पताल के बिल पर बवाल, डॉक्टर से मारपीट पर...

महाराष्ट्र: पालघर में अस्पताल के बिल पर बवाल, डॉक्टर से मारपीट पर शिवसेना नेता समेत 17 के खिलाफ FIR दर्ज

महाराष्ट्र के पालघर में एक निजी अस्पताल में घायल गोविंदा मंडल के सदस्य के इलाज को लेकर हुए विवाद के बाद शिवसेना के जिला प्रमुख कुंदन संखे, विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित और शहर प्रमुख राहुल घरात सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिवसेना नेताओं ने तमाम आरोपों से इंकार किया है, हालांकि पुलिस सीसीटीवी के कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

हाइलाइट्स

पालघर अस्पताल में गोविंदा के इलाज पर हुआ विवाद
शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे सहित 17 पर FIR
अस्पताल ने डॉक्टरों से दुर्व्यवहार,तोड़फोड़ का आरोप

मुंबई/पालघर: महाराष्ट्र के मुंबई में लगे पालघर जिले में डॉक्टर और स्टॉफ से मारपीट में मामले में शिवसेना नेता समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिले के एक निजी अस्पताल में जन्माष्टमी के कार्यक्रम में घायल हुए एक गोविंदा के इलाज के बाद बिल भुगतान को लेकर यह घटना हुई। पुलिस ने शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र में यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब डोंबिवली स्थित केडीएमसी अस्पताल में महिला डॉक्टरों और नर्सों से कथित मारपीट के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उन्हें अरेस्ट किया गया था। म्हात्रे को अभी तक सुप्रीम कोर्ट से बेल नहीं मिल पाई है।

बिल को भुगतान को लेकर भड़का गुस्सा

अस्पताल प्रशासन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपियों का समूह रिलीफ अस्पताल में घुसा और एक घायल गोविंदा का सीटी स्कैन करने के डॉक्टरों के फैसले पर सवाल उठाने लगा। अस्पताल का आरोप है कि इन लोगों ने डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, एक कर्मचारी को थप्पड़ मारा। जानकारी के अनुसार शनिवार को दही हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड बनाते समय घायल हुए एक गोविंदा मंडल के पांच सदस्यों को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने उसे सीटी स्कैन और आगे के इलाज की सलाह दी थी, जिसका अनुमानित खर्च लगभग 20,000 रुपये बताया गया था। शिकायत के मुताबिक, आयोजकों ने 10,000 रुपये जमा भी करा दिए थे। लेकिन विवाद तब बढ़ गया जब आयोजकों ने स्कैन की जरूरत पर सवाल उठाते हुए मरीज को डिस्चार्ज करने की मांग की।

विधायक के बेटे भी फंसे

महाराष्ट्र के पालघर में एक निजी अस्पताल में घायल गोविंदा मंडल के सदस्य के इलाज को लेकर हुए विवाद के बाद शिवसेना के जिला प्रमुख कुंदन संखे, विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित और शहर प्रमुख राहुल घरात सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुरुआती विवाद के कुंदन संखे सहित शिवसेना के कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। ICU में घुसकर मरीजों को बाहर निकालने का आरोप अस्पताल प्रशासन ने यह भी आरोप लगाया है कि समूह के कुछ सदस्य जबरन आईसीयू में घुस गए और वहां भर्ती अन्य मरीजों को बाहर जाने के लिए कहने लगे, जिससे अन्य मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया। अस्पताल के अनुसार यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। जानकारी के अनुसार कुल बिल 19,866 रुपये का था।

पालघर विवाद पर किसने क्या कहा?

सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा इस तरह सरेआम डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों पर हमला किया जाना बेहद चिंताजनक और निंदनीय है।
सुप्रिय सुले, एनसीपी (एसपी) सांसद

यह घटना बेहद शर्मनाक है। महायुति की नेताओं की यह सरासर गुंडागर्दी है। ये लोग कानून को कुछ नहीं समझते। डॉक्टरों और रिसेप्शनिस्ट पर हाथ उठाना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेता अतुल लोंढे पाटिल

पहले से विपक्ष के निशाने पर है शिवसेना

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में मेडिकल प्रोफेशनल्स पर हुए हमलों के बाद डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शिवसेना नेता ने आरोपों को किया खारिज दूसरी तरफ, शिवसेना नेता कुंदन संखे ने अस्पताल द्वारा लगाए गए इन सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि विवाद इसलिए उत्पन्न हुआ क्योंकि गोविंदा मंडल के जिन मरीजों को सिर्फ मामूली चोटें आई थीं। अस्पताल उन्हें जानबूझकर डिस्चार्ज नहीं कर रहा था। संखे ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी मरीजों के इलाज और उनके डिस्चार्ज के मुद्दे को सुलझाने के लिए ही अस्पताल गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments