Homeभारतदिल्लीमुंबई के कालापानी चौकी इलाके में अहसान ने पत्नी जन्नत का गला...

मुंबई के कालापानी चौकी इलाके में अहसान ने पत्नी जन्नत का गला रेता, फिर खुद दे दी जान, क्या थी वजह?

मध्य मुंबई के आग्रीपाडा इलाके में शुक्रवार को 19 साल के एहसान शेख ने घरेलू विवाद के बाद नाबालिग पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे आग्रीपाडा पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाली कालापानी चौकी के पास हुई।

मुंबई: मुंबई के अग्रीपाड़ा के कालापानी चौकी इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कालापानी चौकी इलाके में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद गला रेतकर आत्महत्या कर ली। पुलिस हत्या और आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय मोहम्मद एहसान शेख और उसकी 19 वर्षीय पत्नी जन्नत शेख के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू कारणों को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह 5 बजे दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में मोहम्मद एहसान ने रसोई में रखे चाकू से पत्नी जन्नत की गर्दन पर हमला कर दिया। उसने चीखती पत्नी का गला रेत दिया। गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण जन्नत की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी पति ने भी की आत्महत्या

इसके बाद मोहम्मद एहसान ने कथित तौर पर उसी चाकू से अपनी गर्दन पर भी वार किया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल एहसान को नायर अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। डीसीपी जयंत मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अग्रीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉटर्म के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

पुलिस जांच में जुटी

पति-पत्नी के बीच विवाद की असली वजह क्या थी? इसका पता लगाने के लिए पुलिस एहसान और जन्नत के परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृत दंपती दिहाड़ी मजदूर थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घरेलू विवाद के कारण यह घटना हुई। पुलिस हत्या और आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments