नागदा। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के शासकीय बालक विद्यालय एवं शासकीय कन्या विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ का अभिनंदन किया गया।
ट्रस्ट के मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन “चाय वाले” ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर ट्रस्ट की ओर से दोनों विद्यालयों के प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय स्टाफ को पुष्पमाला, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, जिला अध्यक्ष प्रमोद कोठारी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. हरीश शर्मा, मनीष गुप्ता, डॉ. निखिल सोनी एवं श्रेणिक जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने शिक्षक दिवस पर कहा कि “शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक की भूमिका समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। हमारे जीवन में माता-पिता के बाद शिक्षक ही वह मार्गदर्शक हैं, जो हमें सही दिशा दिखाते हैं।”
उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए। समाज को सदैव अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षकों को स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।
३ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की ओर से मालती सुनील सिंह यादव (राष्ट्रीय संस्थापक), शिवम तिवारी (राष्ट्रीय सचिव), डॉ. प्रेम कुमार वैद्य (राष्ट्रीय संयोजक), इंदरजीत सिंह चौहान (विधिक सलाहकार), कृष्णा यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा विंग), साधना सेठी (राष्ट्रीय महामंत्री),प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा,अनिता दुबे (प्रदेश सचिव), सुरेन्द्र प्रकाश यादव (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), युवराज सिंह राठौर (हेल्पलाइन प्रभारी), रामवेश सिंह राजावत, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन “चाय वाले” (मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी) एवं शोम्पा शाह चटर्जी (प्रदेश प्रवक्ता, मध्यप्रदेश) ने संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि—
“शिक्षक समाज की वह मजबूत नींव हैं, जिनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से देश का भविष्य तैयार होता है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें अनुशासन, नैतिकता, मानवता, जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम का पाठ भी पढ़ाते हैं। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।”
संगठन ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और भविष्य का सम्मान है। ट्रस्ट भविष्य में भी शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, सामाजिक जागरूकता तथा मानव अधिकारों से जुड़े जनहित कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नागदा से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट।

